Jaswant Singh : नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Jaswant Singh : पीएम मोदी(PM Modi) ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की।

Avatar Written by: September 27, 2020 9:18 am
PM Modi Jasvant

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का रविवार को निधन हो गया। बता दें कि जसवंत सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जसवंत सिंह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।’ पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मैं हमेशा उनके साथ हमारी बातचीत को याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’

इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया। जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा में तारकीय रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।’

Rajnath singh Jasvant singh

बता दें कि 82 साल के जसवंत सिंह पिछले छह साल से कोमा में थे। दिल्‍ली के आर्मी अस्‍पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर जसवंत सिंह (रिटा) का आज सुबह 6.55 बजे निधन हो गया। उन्‍हें जून को भर्ती कराया गया था और सेप्सिस के साथ मल्‍टीऑर्गन डिसफंक्‍शन सिंड्रोम का इलाज चल रहा था। उन्‍हें आज सुबह कार्डियक अरेस्‍ट आया। उनका कोविड स्‍टेटस निगेटिव है।’

Jasvant Singh

जसवंत सिंह के निधन पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सिंह को याद करते हुए लिखा, “उन्‍हें परमाणु शक्ति वाले भारत की विदेश नीति तैयार करने के लिए खासतौर पर याद किया जाएगा। विदेश मंत्री के रूप में उन्‍होंने भारतीय डिप्‍लोमेट्स से शानदार काम कराया।”