newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Children’s day: जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन आज, जानिए इसे क्यों बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है?

Happy Children’s day: देश में हर साल इस दिन को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भारत में पहली बार 1956 को बाल दिवस मनाया गया था। जवाहर लाल नेहरू अपना जन्मदिन बच्चों के दिन के रूप में मनाया है। आइए जानते हैं  बाल दिवस के बारें में कुछ खास बातें

नई दिल्ली। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से भी जानते थे। इसी कारण भारत की संसद ने उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में सेलीब्रेट करने का फैसला किया। उनके मन में बच्चों के लिए बहुत प्यार और सम्मान था और जवाहरलाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश में हर साल इस दिन को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भारत में पहली बार 1956 को बाल दिवस मनाया गया था। जवाहर लाल नेहरू अपना जन्मदिन बच्चों के दिन के रूप में मनाया है। आइए जानते हैं  बाल दिवस के बारें में कुछ खास बातें-

पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म

पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था और इनको बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार था। यही वजह रही कि इनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। चाचा नेहरू को गुलाब बहुत पसंद था वह हमेशा अपनी कोट की जेब में गुलाब भी रखते थे। इनका कहना था कि बच्चें हमारे देश का भविष्य है, इसलिए उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और हमारे देश के हर बच्चे को शिक्षित करना चाहिए।

 नेहरू जी 9 बार जेल गए

पंडित जवाहर लाल नेहरू की बात करें तो नेहरू जी कश्मीर के एक पंडित परिवार से ताल्लुक रखते थे। पंडित नेहरू ने 1907 में कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लेने के बाद नेहरू जी ने वर्ष 1910 में नैचुरल साइंस में ऑनर्स की डिग्री हासिल की। पंडित जवाहर लाल नेहरू को कभी भी नोबेल पुरस्कार नहीं मिला,हालांकि इनका नाम 11 बार नामांकित हुआ था। जवाहर लाल नेहरू की दो बहनें बड़ी बहन लक्ष्मी पंडित और छोटी कृष्णा हुथी सिंह थी। आजादी की लड़ाई के समय पंडित जवाहर लाल नेहरू को नौ बार जेल भेजा गया था।