
नई दिल्ली। बागेश्वर धाम सरकार वाले धीरेंद्र शास्त्री दिनों अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा जब से भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात कही है तब से राजनीतिक गलियारों में भी उनके चर्चे खूब सुर्खियां बटोरने लगे हैं। 26 साल के धीरेंद्र शास्त्री जिस तरह से अपने दरबार में चमत्कार दिखाते हैं उसके बाद से टीवी पर आए दिन ही उनकी खबरें आती रहती हैं। बीते काफी समय से उनकी शादी की चर्चाएं भी गर्माई हुई है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नाम मशहूर कथा वाचक जया किशोरी से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स तो दोनों की कई तस्वीरों को जोड़कर शेयर करते हैं और न जाने क्या-क्या लिख देते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इन खबरों पर कथा वाचक जया किशोरी ने चुप्पी तोड़ी है। जया किशोरी ने बताया है कि क्या वो धीरेंद्र शास्त्री से शादी करेंगी या नहीं…
सोशल मीडिया पर जया किशोरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कुछ मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रही हैं। जया किशोरी से इस वीडियो में एक शख्स सवाल करता है कि वो कब गृहस्थ जीवन में कदम रखेंगी तो इसपर वो कहती हैं, ‘हां वो शादी करेंगी। आध्यात्मिक होने का ये अर्थ नहीं है कि वो शादी ही नहीं करेंगी। वो शादी जरूर करेंगी।’ आगे जया किशोरी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ झूठी खबरें फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देती है। जया किशोरी कहती हैं, ‘आज के वक्त में लोग चीजों का गलत तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन लोग इसे गलत चीजें फैलाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। मेरी बातों को जो मैं अभी कह रही हूं उसे सीधे पहुंचाया जाए तो ये सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल होगा लेकिन लोग बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं जो कि गलत है।’
#Jayakishori on #DhirendraShashtri pic.twitter.com/IuhykUaJOu
— Viral Baba (@user189876) March 24, 2023
आगे जया किशोरी ने कहा कि उनके कई सोशल मीडिया अकाउंट हैं जब वो शादी करेंगी या कुछ भी ऐसी बात जो लोगों तक पहुंचानी होगी तो वो खुद उन अकाउंट पर जानकारी देंगी। इस तरह से देखा जाए तो जया किशोरी ने उनकी और धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर फैलाई जानी वाली झुठी खबरों का खंडन कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जया किशोरी से पहले ही धीरेंद्र शास्त्री इस विषय में सच्चाई सामने रख चुके हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने मैं डंका बजाकर शादी करूंगा, छुपाकर नहीं। सोशल मीडिया पर जो मेरी शादी की चर्चा होती रहती है वो सभी गलत हैं। झूठ है। जब मैं शादी करूंगा तो आप सभी को पता चल ही जाएगा।