newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lalu Yadav: ‘लालू यादव का दिमाग सठिया गया’, नीतीश कुमार के विधायक ने RJD सुप्रीमो पर कसा तंज

Lalu Yadav: गोपाल मंडल ने कहा कि चुनाव होने में अभी वक्त है। क्या देश राहुल गांधी को पीएम मानेगा, तभी तो उन्हें उम्मीदवार बनाया जाएगा। लालू यादव उम्र हो गई है और उम्र लचर-पचर हो जाता है। 

नई दिल्ली। जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अक्सर अपने बेतुके बयान की वजह से सुर्खियों में छाए रहते है। इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले नेता ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आरजेडी प्रमुख का दिमाग सठिया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। JDU विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, नीतीश कुमार ने पूरे हिंदुस्तान को संगठित किया। उन्होंने मेहनत की है। देश भर की जितनी भी क्षेत्रीय पार्टियां सभी को बुलाया। किसी के कहने पर कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाएगा। लालू यादव बैकवर्ड के मसीहा है। हम लोगों के पुराने लीडर रह चुके है। आगे लालू पर तंज कसते हुए कहा कि, वो हंसाने का काम करते है तो उन्होंने बोला कि राहुल गांधी को पीएम पद का प्रोजेक्ट करते है ये नहीं कहते है कि राहुल गांधी उस योग्य नहीं है। उनका पूरा परिवार प्रधानमंंत्री बनते आया है। लेकिन सिर्फ लालू यादव के कहने से नहीं होगा। लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है उनका थोड़ा दिमाग सठिया गया है।

पटना में हुए विपक्षी गठबंधन की बैठक का जिक्र करते हुए गोपाल मंडल ने कहा, लालू यादव कहते है कि राहुल गांधी आपकी मम्मी कहती है हमारी बात नहीं रखते है आप समझा लीजिए। शादी-ब्याह कर लीजिए, हम बाराती जाएंगे। गोपाल मंडल ने कहा कि चुनाव होने में अभी वक्त है। क्या देश राहुल गांधी को पीएम मानेगा, तभी तो उन्हें उम्मीदवार बनाया जाएगा। लालू यादव उम्र हो गई है और उम्र लचर-पचर हो जाता है।

आगे मीडिया वालों ने पूछा कि लालू यादव राहुल गांधी को मटन बनाना सीखा रहे है जिस पर उन्होंने कहा कि बिहारी मटन क्या सिखाएंगे। मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं बोलूगां। लोग राजस्थानी मटन बनना सीख लिया। तो बिहारी मीट क्या है। चुनाव होने में अभी टाइम है कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री जनता तय करेंगी।