
नई दिल्ली। 2 दिन पहले ही देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष 80 साल मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के रूप में मिला है। खड़गे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं ऐसे में उनके हाथ में पार्टी की कमान जाने के बाद से ही उम्मीदें लगाई जा रही है कि अब बिखर चुकी कांग्रेस नई जान के साथ सामने आएगी। एक तरफ जहां पार्टी को मजबूती देने का काम किया जा रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ पार्टी के ही लोग उसकी मुश्किलें बढ़ाने में लगे हुए हैं। ताजा विवाद कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के एक बयान के शुरू हुआ है। किताब विमोचन के दौरान शिवराज पाटिल ने हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ गीता को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है।
बता दें, कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल मोहसिना किदवई की किताब का विमोचन करने दिल्ली में थे। यहां उन्होंने किताब विमोचन के दौरान कई बातें कहीं। इस दौरान शिवराज पाटिल ने जिहाद को लेकर भी बात कही। पाटिल ने कहा, ‘केवल कुरान में ही नहीं बल्कि गीता में भी जिहाद है और जीजस में भी जिहाद है’। शिवराज पाटिल ने गीता में जिहाद का उदाहरण देते हुए कहा कि जब हर संभव कोशिशों और स्वच्छ विचारों के बावजूद कोई नहीं समझता तो फिर बल का इस्तेमाल करना चाहिए। महाभारत में भी गीता के भी एक भाग में जिहाद है जहां पर श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था।
हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ गीता पर विवादित टिप्पणी करने के बाद ईसाई धर्म को लेकर कांग्रेस के नेता ने कहा कि ईसाइयों ने इस इस बात को लिखा है कि वो केवल शांति स्थापित करने नहीं आए बल्कि तलवारों को भी लेकर आए हैं। शिवराज पाटिल ने कहा कि अगर सब कुछ समझने और जानने के बावजूद वो हथियार लेकर आ रहे हैं तो आप भाग नहीं सकते हैं।
#WATCH | It’s said there’s a lot of discussion on Jihad in Islam… Even after all efforts, if someone doesn’t understand clean idea, power can be used, it’s mentioned in Quran & Gita… Shri Krishna taught lessons of Jihad to Arjun in a part of Gita in Mahabharat: S Patil, ex-HM pic.twitter.com/iUvncFEoYB
— ANI (@ANI) October 20, 2022
हिंदुओं से नफरत करती है कांग्रेस- भाजपा
चुनावी माहौल के बीच अब कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के इस बयान के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने शिवराज पाटिल के सहारे कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इसी पार्टी ने आतंकवाद की थ्योरी को जन्म दिया, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, उसके अस्तित्व पर भी सवालिया निशान लगाएं।
After AAP’s Gopal Italia & Rajendra Pal, not to be outdone in Hindu hatred & votebank politics,Congress’ Shivraj Patil says Shri Krishna taught “Jihad” to Arjun!
Congress coined Hindu/Saffron terror, opposed Ram Mandir,Questioned Ram JI’s existence, said Hindutva = ISIS 1/n pic.twitter.com/Xiw7v4mgHa
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) October 20, 2022
इसके आगे पूनावाला ने कांग्रेस को हिंदुओं से नफरत करने वाला बताया और कहा कि वो बस अपनी सियाली रोटियां सेंकने के लिए नफरत फैलाने का काम कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिवराज पाटिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वो 26/11 हमले के दौरान देश के गृह मंत्री भी रह चुके हैं।