newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रविन्द्र रैना पाए गए कोरोना पॉजिटिव, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह हुए सेल्फ क्वारंटाइन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘जब से पता चला कि जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उसके बाद मैं आज 4 बजे तत्काल प्रभाव से क्वारंटाइन में चला गया हूं। वह हमारे साथ 12 जुलाई को श्रीनगर से बांदीपुरा तक साथ में थे।’

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रवींद्र रैना का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए खुद दी है।

jitendra singh

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘जब से पता चला कि जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उसके बाद मैं आज 4 बजे तत्काल प्रभाव से क्वारंटाइन में चला गया हूं। वह हमारे साथ 12 जुलाई को श्रीनगर से बांदीपुरा तक साथ में थे।’

वहीं राम माधव ने ट्वीट कर लिखा, ‘मेरे साथी और जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना आज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मैं पिछले 48 घंटों से उनके साथ श्रीनगर में था। पिछले दो हफ्ते में उनके साथ सफर कर चुका हूं। मैं अपनी और दूसरों की सुरक्षा के मद्देनजर ऐहतियात बरत रहा हूं और खुद को क्वारंटीन किए हुए हूं।’

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।