newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देशद्रोह के आरोपी को अब जान का डर! बुरी तरह घबराया हुआ है शरजील इमाम

जहानाबाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को उसकी सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया। सुरक्षा के लिहाज से शरजील को पटना के गर्दनीबाग स्थित महिला थाना परिसर में एक कमरे में रखा गया। उसकी निगरानी में दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी के अलावा बिहार पुलिस के कमांडो भी थे।

नई दिल्ली। भारत से असम को काटने का ख्वाब देखने वाला जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्र शरजील इमाम बुरी तरह घबराया हुआ है। उसे अब जान का खतरा दिखाई दे रहा है। बिहार के जहानाबाद कोर्ट में पेशी के दौरान उसने अपनी जान पर खतरे की आशंका जताई।

Sharjeel Imam Arrested

जहानाबाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को उसकी सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया। सुरक्षा के लिहाज से शरजील को पटना के गर्दनीबाग स्थित महिला थाना परिसर में एक कमरे में रखा गया। उसकी निगरानी में दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी के अलावा बिहार पुलिस के कमांडो भी थे। सुरक्षा के लिहाज से थाना का मेन गेट रात भर बंद रखा गया।

sharjeel imam

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शरजील इमाम के छोटे भाई से पूछताछ की थी, जिसके ही इमाम को बिहार और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा गया। शरजील की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड में 36 घंटे के लिए भेज दिया।

sharjeel imam

पुलिस सूत्रों के अनुसार शरजील के दोनों मोबाइल पुलिस को मिल गए है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उसे जब्त कर लिया है। अब इस मोबाइल से पुलिस को कई अहम सबूत मिल सकते है।