-
- Published: June 12, 2022 9:59 pm
नई दिल्ली। प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद पंप के आशियाने को सीएम योगी के बुलडोजरों ने ध्वस्त कर दिया। जावेद पंप का नाम प्रयागराज में हिंसा कराने के मामले में सामने आया था, लेकिन हिंसा के अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलाहल मामले के संदर्भ में उससे पूछताछ की जा रही है। अब ऐसी स्थिति में आगे चलकर क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। यह देखने वाली बात होगी। लेकिन, इस रिपोर्ट में हम आपको जावेद पंप के बारे में नहीं, बल्कि उसकी बेटी आफरिन फातिमा के बारे में बताने जा रहे हैं। फातिमा जेएनयू की छात्रा हैं और जेएनयूएसयू रिप्रसेंटेटिव भी हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगा कि आज शाम फातिमा के समर्थन में जेएनयू परिसर में छात्रों ने प्रदर्शन किया है।

इतना ही नहीं ,जिस तरह से फातिमा के पिता जावेद पंप के खिलाफ योगी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर को ध्वस्त कर दिया, उसे गलत बताया गया है। बता दें कि योगी सरकार ने उक्त कार्रवाई जावेद पंप का हिंसा के मामले में नाम सामने आने के बाद की है। जेएनयू छात्र संघ ने फातिमा का सपोर्ट किया। फातिमा के मुताबिक, वह घर उसकी मां के नाम है, जो कि उन्हें मायके से मिला था, लेकिन निगम का कहना है कि घर को निगम द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया है। जावेद की कोताही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने घर निर्माण से पूर्व नक्शा तक पास नहीं करवाया था। बहरहाल, जेएनयू में जावेद की बेटी के समर्थन में दिखाई गई एकजुटता को लेकर बहस का सिलसिला शुरू हो चुका है। जिसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
आपको बता दें कि बीते दिनों बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के संदर्भ में विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें आगामी 6 वर्षों के लिए निलंबित भी कर दिया है, लेकिन बीते दिनों में जिस तरह मुस्लिम संगठनों ने नूपुर की गिरफ्तारी की मांग की आड़ में हिंसात्मक गतिविधियों को यूपी समेत देश के कई राज्यों में अंजाम दिया है, उसे लेकर प्रशासन-शासन सख्त हो चुकी है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में हिंसात्मक गतिविधियों को अंजाम देने वाले 300 से भी अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आज इसी कड़ी में हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के घर को ध्वस्त किया गया है, जिसकी आंच जेएनयू तक पहुंच चुकी है। ऐसी स्थिति में यह पूरा माजरा आगे चलकर क्या कुछ रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम