newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP अध्यक्ष के रूप में JP नड्डा ने पूरे किए एक साल, पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर जताया आभार

BJP JP Nadda: जेपी नड्डा(JP Nadda) ने अपने पत्र में लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी(BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपने प्रथम वर्ष के सेवा काल के पूर्ण होने पर मैं आप सबका हृदय से आभार प्रकट करना चाहता हूं।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 20 जनवरी को अपना एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र लिखकर साथ देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपने प्रथम वर्ष के सेवा काल के पूर्ण होने पर मैं आप सबका हृदय से आभार प्रकट करना चाहता हूं। जेपी नड्डा ने अपने पत्र में कोरोना काल में कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी को गतिमान बनाए रखने का जिक्र किया। जेपी नड्डा ने अपने पत्र में कहा कि, मुझे गौरव की अनुभूति होती है जब दुनिया कहती है कि भाजपा ने दुनिया का सबसे बड़ा सेवा कार्यक्रम चलाया। ये आप सबके परिश्रम और समर्पण के ही कारण संभव हो सका है। मैं आपके सबके इस त्याग, समर्पण भाव को नमन करता हूं।

JP Nadda meeting

बता दें कि जेपी नड्डा में अपने पत्र में जम्मू-कश्मीर में हुए DDC चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर भी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को याद किया। जेपी नड्डा ने अपने पत्र में कार्यकर्ताओं को मंत्र देते हुए कहा कि, आज भाजपा अपने उत्कर्ष पर है, लेकिन हमें यहीं नहीं रुकना है।

उन्होंने कहा कि, भाजपा जबतक हर वार्ड, हर पंचायत में प्रतिनिधित्व ना करें, जब तक हर घर में भाजपा का कार्यकर्ता ना हो, तबतक हमें अपनी विचारधारा का ध्वज लेकर चलते रहना है।