नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को लेकर बड़ा बयान दिया। दरअसल राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि वे अगर कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बनते। लेकिन भाजपा में जाकर बैकबेंचर बनकर रह गए। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने ये तक कह डाला कि उन्हें लौटकर कांग्रेस में आना होगा। सूत्रों के अनुसार, भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की।
वहीं राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर अब भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी आज उनकी जितनी चिंता कर रहे हैं, अगर पहले की होती तो आज स्थिति कुछ और होती।
It would have been a different situation, had Rahul Gandhi been concerned the same way as he is now, when I was in Congress: BJP MP Jyotiraditya Scindia on Rahul Gandhi’s statement that he has become a backbencher in BJP pic.twitter.com/EjlYXEWFxe
— ANI (@ANI) March 9, 2021
राहुल के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार
राहुल गांधी के ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए बयान पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया। नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर वो ऐसा कर सकते हैं तो राजस्थान में एक प्रयोग करें और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें। जो लोग दो साल में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाए वो मुख्यमंत्री बनाने की बातें कर रहे हैं।
अगर वो ऐसा कर सकते हैं तो राजस्थान में एक प्रयोग करें और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें। जो लोग दो साल में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाए वो मुख्यमंत्री बनाने की बातें कर रहे हैं: राहुल गांधी के बयान- ‘सिंधिया कांग्रेस में मुख्यमंत्री बन सकते थे’ पर नरोत्तम मिश्रा pic.twitter.com/B9oGoHJi9c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2021
सिंधिया पर राहुल का तंज, कहा-कांग्रेस में होते तो बन सकते थे CM
इससे पहले राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया बैकबेंचर हैं। उन्होंने कहा, लिखकर ले लीजिए वो वहां कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें वापस यहीं आना होगा।
Scindia could have become CM with Congress, but has become backbencher in BJP: Rahul Gandhi
Read @ANI Story | https://t.co/KBrG8JFKmY pic.twitter.com/LlAawxqIEY
— ANI Digital (@ani_digital) March 9, 2021
राहुल ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आरएसएस की विचारधारा से लड़ने और किसी से भी नहीं डरने की नसीहत भी दी।
IYC के साथियों से मिलकर राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
हर क़दम पर, हमें RSS मानसिकता के ख़िलाफ़ अहिंसात्मक संघर्ष करना है- ताकि भारत की विविधता व संस्कृति पर आँच ना आए। pic.twitter.com/ouiUKZDJra
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 8, 2021
वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर ट्विटर पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। लोगों ने राहुल के बहाने गांधी परिवार को निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने लिखा, चिन्ता ना करें सिंधिया भाजपा में भी समय आने पर मुख्यमंत्री बन सकते हैं । याद रखे यशवंत सिन्हा जो कि चंद्रशेखर के साथ थे भाजपा में आने पर वित्तमंत्री बना दिये गये थे। यह सब को मालूम है कि जो भाजपा में शामिल हो जाता है वह भाजपा परिवार का हिस्सा बन जाता है। असम इसका उदाहरण है।
चिन्ता ना करें सिंधिया भाजपा में भी समय आने पर मुख्यमंत्री बन सकते हैं । याद रखे यशवंत सिन्हा जो कि चंद्रशेखर के साथ थे भाजपा में आने पर वित्तमंत्री बना दिये गये थे।यह सब को मालूम है कि जो भाजपा में शामिल हो जाता है वह भाजपा परिवार का हिस्सा बन जाता है।आसाम इसका उदाहरण है।
— ML Gupta (@guptamoga) March 9, 2021
कमलनाथ right now pic.twitter.com/tdTF1Kv0ht
— Dumb & Dumber (@love2speaktruth) March 9, 2021
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच सिंधिया 11 मार्च 2020 को भाजपा में शामिल हो गए थे। साथ ही सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। जिसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार गिर गई थी।