Uttarakhand: CM धामी के लिए जिस विधायक ने छोड़ी थी अपनी सीट अब उसे सरकार में दी गई बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand: पुष्कर धामी को 58,258 मत मिले, जबकि उन्हें चुनाव में हराने का दावा करने वाली कांग्रेस कैंडिडेट निर्मला गहतोड़ी को महज 3,233 वोटों से सतुष्ट करना पड़ा। बता दें कि चंपावत विधानसभा में उपचुनाव के तहत 31 मई को मतगणना हुई थी।  

Avatar Written by: June 16, 2022 9:37 pm
Dhami and kailash

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( CM Pushkar Singh Dhami) के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले चंपावत से विधायक रहे कैलाश गहतोड़ी को आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, पार्टी ने कैलाश गहतोड़ी को बड़ी जिम्मेदारी है और गहतोड़ी को राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बना दिया है। आपको बता दें कि, चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को बुरी तरह से हराया था। सीएम धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 55,025 मतों के भारी अंतर से चुनाव हराकर जीत का परचम लहराया।

पुष्कर धामी को 58,258 मत मिले, जबकि उन्हें चुनाव में हराने का दावा करने वाली कांग्रेस कैंडिडेट निर्मला गहतोड़ी को महज 3,233 वोटों से सतुष्ट करना पड़ा। बता दें कि चंपावत विधानसभा में उपचुनाव के तहत 31 मई को मतगणना हुई थी।

इससे पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। उत्तराखंड में भाजपा ने इतिहास रचा और दोबारा सत्ता में काबिज भी हो गई। लेकिन पुष्कर धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। खटीमा विधानसभा सीट से उन्हें कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी ने मात दी थी।