newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kanpur: गुस्से में वर्दी का लिहाज भूले दरोगा, कर डाली महिला की पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Kanpur: दरोगा इतने में गुस्से में है कि उसने अपनी खाकी वर्दी का भी लिहाज नहीं किया और महिला को मारना शुरू कर दिया। बताया गया है कि पुलिस लूट के आरोपी को पकड़ने कानपुर गई थी।

नई दिल्ली। यूपी में कानपुर देहात से एक बेहद ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है। जहां एक महिला जमीन पर पड़ी है, और एक दरोगा गुस्से में महिला के ऊपर बैठा है। इतना ही नहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस दरोगा इतने में गुस्से में है कि उसने अपनी खाकी वर्दी का भी लिहाज नहीं किया, और महिला को मारना शुरू कर दिया। बताया गया है कि पुलिस लूट के आरोपी को पकड़ने कानपुर गई थी। यहां रास्ते में जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने जीप रोकी तो जुआ खेल रहे लोग भाग निकले और वहां मौजूद एक महिला समेत अन्य लोगों ने पुलिस को घेर लिया।

police
इस पर दरोगा ने किसी भी चाीज का लिहाज किए बिना महिला को मारना शुरू कर दिया। महिला के साथ की गई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। वहीं दारोगा ने महिला पर अभ्रदा और एकजुट होकर हमला करने और एक आरोपी को छुड़ाने का आरोप लगाया है।

वहीं यह वीडियो वायरल होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए यूपी की योगी सरकार को निशाना साधा है। अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा यूपी में भाजपा सरकार के कृपापात्र ने कुछ पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार से प्रदेश की समस्त पुलिस की छवि धूमिल होती है। भाजपा के शासन में दुशासन की कमी नहीं है। अखिलेश द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा रहा है कि एक महिला की छाती पर एक पुलिसवाला बैठा है, और एक शख्स पुलिसवाले को खींच रहा है।

वहीं अखिलेश यावद ने इस वीडियो में हैश टैग लगाते हुए लिखा, नहीं चाहिए भाजपा घोर निंदनीय! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को देखकर लगता है कि दरोगा महिला के सीने पर बैठा था और महिला ने भी उसकी कॉलर पकड़ रखी थी। वह छोड़ दो-छोड़ दो भी बोल रहा था। कुछ सेकंड के इस वीडियो में पूरा मामला पता नहीं चल पाया लेकिन इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट जरूर कर रहे हैं।

kanpur police
वहीं यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने योगी सरकार और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। वहीं प्रियंका गांधी ने भी यूपी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस घटना पर यूपी की सरकार मौन है लेकिन कांग्रेस इन महिलाओं के साथ है। ये महिला हैं, मेरी बहन हैं इसलिए मैं इनसे मिलने आई हूं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां का चुनाव रद्द होना चाहिए और दोबारा चुनाव होने चाहिए।