newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kashmir Girl Viral Video: ‘नए कश्मीर’ की ताजा तस्वीर, हिजाब पहनकर कश्मीरी लड़की ने दौड़ाई बुलेट

Kashmir Girl Viral Video: इसके साथ ही नुसरत ने केंद्र सरकार द्वारा आर्टिकल 370 को निरस्त किए जाने के लिए धन्यवाद भी दिया है। नुसरत फातिमा की प्रोफाइल के मुताबिक, वो घाटी के बारामूला की रहने वाली है। वहीं सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। 

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने आज से ठीक चार साल पहले यानि 05 अगस्त  2019 को घाटी से आर्टिकल 370 को हटाया था। हालांकि कश्मीर को खास दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से लगातार सियासी संग्राम भी जारी है। इन दिनों आर्टिकल 370 पर देश की सर्वोच्च अदालत अहम सुनवाई भी चल रही है। लेकिन इन चार सालों में आर्टिकल 370 निरस्त किए जाने के बाद से घाटी में कितना अहम बदलाव आया है इसका सबूत एक वीडियो ने साफ कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की बुर्का पहनकर खुलेआम सड़क में आजादी से बुलेट चलते नजर आ रही है। नुसरत फातिमा नाम की एक टि्वटर यूजर ने यह वीडियो को शेयर किया है।

इसके साथ ही नुसरत ने केंद्र सरकार द्वारा आर्टिकल 370 को निरस्त किए जाने के लिए धन्यवाद भी दिया है। नुसरत फातिमा की प्रोफाइल के मुताबिक, वो घाटी के बारामूला की रहने वाली है। वहीं सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है।

वायरल वीडियो में देखें तो नुसरत फातिमा हिजाब पहनकर तेज रफ्तार में सड़क पर बुलेट दौड़ाते दिखाई दे रही है। 21 सेकंड के इस वीडियो में एक गाना भी चल रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए फातिमा ने लिखा, ”आज मैं गर्व से कहना चाहता हूं कि मेरा #कश्मीर ना केवल लड़कों के लिए बल्कि हमारे लिए भी बहुत बदल गया है। 370 और 35ए हटने से पहले यह संभव नहीं था। धन्यवाद GOI”

फातिमा के इस वीडियो से पता चलता है कि आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से कश्मीर में कितना बदलाव आया है। एक तरफ जहां लगातार विपक्षी खेमा आर्टिकल 370 निरस्त किए जाने का विरोध कर रहे है और सरकार से इसे वापस लेने की मांग कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ नुसरत फातिमा ने कश्मीर में आए सकारात्मक परिवर्तन का पैगाम देकर इसका विरोध करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की है।