newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhattisgarh BJP Chief Kiran Singh Deo: किरण सिंह देव होंगे BJP छत्तीसगढ़ के नए अध्यक्ष, अरुण साव का लेंगे स्थान

Chhattisgarh BJP Chief Kiran Singh Deo: बता दें कि किरण सिंह भाजपा संगठन में कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके है। वो छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की जगदलपुर सीट पहली बार विधायक चुने गए हैं। इसके अलावा वो साल 2009 में 2014 तक जगदलपुर के मेयर भी रह चुके हैं। BJYM के साथ उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। किरण देव संगठन और RSS के बेहद करीबी भी बताए जाते हैं। 

नई दिल्ली। Chhattisgarh BJP Chief Kiran Singh Deo- छत्तीसगढ़ में भाजपा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल भाजपा ने राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को नियुक्त किया है, जो कि अरुण साव का स्थान लेंगे। इस संबंध में गुरुवार को भाजपा ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया, ”भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किरण देव सिंह, विधायक को भाजपा छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।” इससे पहले अरुण साव राज्य के प्रदेश अध्यक्ष रहे। लेकिन अब छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनने के बाद अरुण साव के  स्थान पर किरण सिंह को ये जिम्मा सौंपा गया है।

जानिए कौन है किरण सिंह देव?

बता दें कि किरण सिंह भाजपा संगठन में कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके है। वो छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की जगदलपुर सीट पहली बार विधायक चुने गए हैं। इसके अलावा वो साल 2009 में 2014 तक जगदलपुर के मेयर भी रह चुके हैं। BJYM के साथ उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। किरण देव संगठन और RSS के बेहद करीबी भी बताए जाते हैं।

बता दें कि भाजपा ने जगदलपुर विधानसभा सीट से किरण सिंह देव को चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस के जीतिन जायसवाल को भारी मतों से हराया। वहीं राज्य के विधानसभा चुनाव के परिणाम की बात करें तो भाजपा ने कांग्रेस को मात देकर राज्य की सत्ता में वापसी की। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा के खाते में 54 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 35 सीटें मिली। भाजपा ने राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बनाया हैं, जबकि विजय शर्मा और अरुण साव को डिप्टी सीएम जिम्मेदारी सौंपी।

सीएम विष्णु ने दी बधाई-

सीएम विष्णु देव साय ने किरण सिंह देव को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए लिखा, ”मुझे आशा नहीं अपितु विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में निश्चित ही पार्टी छत्तीसगढ़ में नई ऊंचाइयों को छुएगी।”

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने किरण सिंह देव को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।