newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who is Nandini Gupta: जानिए मिस इंडिया 2023 बनी नंदिनी गुप्ता के बारे में, खूबसूरती से लेकर पढ़ाई में भी हैं अव्वल!

Who is Nandini Gupta: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) इस इवेंट में सबका केंद्र रहीं क्योंकि उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का ताज हासिल किया है। वहीं, उनके बाद फर्स्ट रनर-अप पर श्रेया पूंजा रहीं। तो वहीं,सेकेंड रनरअप, स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग रहीं। इस ताज को हासिल करने के बाद वो (नंदिनी गुप्ता) देश की 59वीं मिस इंडिया (Femina Miss India 2023 Nandini Gupta) बन गई हैं।

नई दिल्ली। इस साल 2023 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ (Femina Miss India 2023) का आयोजन मणिपुर में हुआ था। इस आयोजन में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने पहुंचकर अपने लुक रौनक बढ़ाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday), एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और मनीष पॉल (Maniesh Paul) जैसे सितारें इवेंट में दिखाई दिए। 15 अप्रैल 2023 को इस इवेंट में आखिरकार 59वीं फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट मिल गई।

Femina Miss India 2023 Winner Nandini Gupta

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) इस इवेंट में सबका केंद्र रहीं क्योंकि उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का ताज हासिल किया है। वहीं, उनके बाद फर्स्ट रनर-अप पर श्रेया पूंजा रहीं। तो वहीं,सेकेंड रनरअप, स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग रहीं। इस ताज को हासिल करने के बाद वो (नंदिनी गुप्ता) देश की 59वीं मिस इंडिया (Femina Miss India 2023 Nandini Gupta) बन गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)


पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने पहनाया ताज

नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) के साथ इस इवेंट में कई लड़कियों ने हिस्सा लिया था। 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लड़कियां भी फेमिना मिस इंडिया 2023 की रेस में शामिल थीं। हालांकि सभी को पछाड़ नंदिनी गुप्ता (Nandini) ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज अपने नाम किया। नंदिनी गुप्ता को सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। सिनी शेट्टी खुद पिछले फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर रह चुकी हैं। अब नंदिनी गुप्ता के इस फेमिना मिस इंडिया 2023 के ताज को हासिल करने बाद वो हमें मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

खूबसूरती के अलावा पढ़ाई में भी रहती हैं अव्वल!

‘फेमिना मिस इंडिया’ 2023 का ताज हासिल करने वाली नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। कड़ी मेहनत के बाद आज वो इस मुकाम पर पहुंची हैं। इससे पहले नंदिनी मॉडलिंग को लेकर भी एक्टिव रही हैं। हालांकि अपने पैशन के अलावा पढ़ाई पर भी उनका ध्यान पूरा रहता है। जिस तरह से नंदिनी खूबसूरती के मामले में सभी को पछाड़ती हैं। ठीक उसी तरह पढ़ाई के मामले में भी अव्वल रहती हैं। संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वो वर्तमान में लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की शिक्षा ले रही हैं।