newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Goat Prices On Bakrid In Hindi: बकरीद से पहले बकरों की कीमत छू रही आसमान!, जानिए कहां कितने लाख में मिल रहा कुर्बानी के लिए जानवर

Goat Prices On Bakrid In Hindi: बताया जाता है कि हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे की कुर्बानी दी थी, लेकिन कुर्बानी के बाद उन्होंने देखा कि बेटे की जगह दुंबा (अरब देशों में पाए जाने वाला भेड़ जैसा पशु) पड़ा है। इसे ही ईश्वर की नेमत मानकर मुस्लिम समुदाय हर साल बकरीद पर भेड़, बकरे, ऊंट वगैरा की कुर्बानी देता है।

नई दिल्ली। अरब देशों में आज बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। भारत में बकरीद सोमवार को मनाई जाएगी। बकरीद से ठीक पहले बकरे का बाजार नई ऊंचाई छू रहा है। देश में तमाम जगह कुर्बानी के लिए बकरे बेचे जा रहे हैं। इनमें से कई की कीमत 7 लाख रुपए से भी ज्यादा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि देश में कहां कितना महंगा बकरा बिक रहा है। पहले खबर राजस्थान के जयपुर से। जयपुर में बकरीद से पहले बकरों की खरीद-फरोख्त जारी है। यहां तमाम कारोबारी बकरे लेकर हाजिर हुए हैं। इनमें मनोहर सिंह भी हैं। वो अपने बकरे की ये खासियत बताकर उसे 2 लाख रुपए में बेच रहे हैं।

वहीं, भोपाल में शहाब अली भी बकरे बेचने पहुंचे हैं। उनके पास जो बकरे हैं, उसमें सबसे सस्ता 50000 रुपए का है। शहाब अली के पास ऐसा बकरा भी है, जो 7.5 लाख रुपए कीमत का है।

लखनऊ की दुबग्गा मंडी में ऐसा भी बकरा बिक रहा है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए है। इस बकरे पर अल्लाह और मोहम्मद लिखा हुआ बताया जा रहा है। सुलतानपुर के मोहम्मद शाकिर खान ये बकरा बेच रहे हैं।

अब आपको बताते हैं कि मुस्लिम समुदाय बकरीद यानी ईद-उल-अजहा क्यों मनाता है? बताया जाता है कि हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे की कुर्बानी दी थी, लेकिन कुर्बानी के बाद उन्होंने देखा कि बेटे की जगह दुंबा (अरब देशों में पाए जाने वाला भेड़ जैसा पशु) पड़ा है। इसे ही ईश्वर की नेमत मानकर मुस्लिम समुदाय हर साल बकरीद पर भेड़, बकरे, ऊंट वगैरा की कुर्बानी देता है। बकरीद मुस्लिमों का दूसरा सबसे बड़ा पर्व है। सबसे बड़े पर्व ईद के कुछ महीने बाद ही बकरीद मनाई जाती है। खास बात ये भी है कि बकरीद के वक्त ही मुस्लिम समुदाय के लोग हज करने सऊदी अरब जाते हैं। जहां काबा की जियारत के अलावा शैतान को पत्थर मारने और फिर मदीना जाने की रस्म निभाई जाती है। इस साल भी भारत से हजारों मुस्लिम हज फरमाने सऊदी अरब गए हैं।