
नई दिल्ली। राम नवमी के पर्व पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ही अंदाज में देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट किए हैं। इन पोस्ट में मोदी की रामभक्ति देखने को मिल रही है। पीएम मोदी ने ही इस साल 22 जनवरी को अयोध्या में बने राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी। नए राम मंदिर में पहली राम नवमी मनाई जा रही है। इस मौके पर मोदी ने पोस्ट में लिखा है ‘राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां बिश्राम’।
The first Ram Navami after the Pran Pratishtha in Ayodhya is a generational milestone, weaving together centuries of devotion with a new era of hope and progress. This is a day crores of Indians waited for. Innumerable people devoted their lives to this sacred cause.
May the… pic.twitter.com/2aJMLn1hhI
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2024
पीएम मोदी ने इसके अलावा एक्स पर एक और पोस्ट किया है। इस पोस्ट में मोदी ने अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर दिए गए संबोधन के कुछ हिस्सों को एक वीडियो के तौर पर जारी किया है। मोदी ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि राम भारत की आस्था है, राम भारत का आधार है।
राम भारत की आस्था है, राम भारत का आधार है… pic.twitter.com/iyZm0ponNm
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2024
पीएम मोदी ने राम नवमी पर दो और पोस्ट भी एक्स पर किए हैं। मोदी ने एक पोस्ट में लिखा है कि भगवान श्रीराम जनमानस के रोम-रोम में रचे और बसे हैं। मोदी ने लिखा है कि भगवान राम लोगों के मन में हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में राम मंदिर निर्माण के लिए पूरा जीवन खपा देने वाले राम भक्तों और संतों को भी याद करते हुए नमन किया है। मोदी ने अपने एक और पोस्ट में भरोसा जताया है कि भगवान राम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत को बनाने के लिए मजबूत आधार बनेंगे। उन्होंने लिखा कि भगवान राम का आशीर्वाद भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2024
प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2024
यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2024
पीएम मोदी अपने भाषणों में हमेशा राम मंदिर और भगवान रामलला का उल्लेख जरूर करते हैं। आजकल चुनाव प्रचार के दौरान भी वो जनता को संबोधित करते हुए बताते हैं कि राम मंदिर बनाने के लिए राम भक्तों को किस तरह 500 साल का इंतजार करना पड़ा और यहां तक कि अपनी जान गंवानी पड़ी। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मोदी ने 11 दिन का अनुष्ठान भी किया था।