newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Heatwave: हीटवेव चल रही है सावधानी बरतिए!, लू से खुद को बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Heatwave: लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के राज्यों से लेकर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और सुदूर दक्षिण भारत के राज्यों में सूरज की तेज तपिश का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। इन राज्यों में लू भी चल रही है। आइए आपको बताते हैं कि लू से कैसे बचाव करें।

नई दिल्ली। लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के राज्यों से लेकर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और सुदूर दक्षिण भारत के राज्यों में सूरज की तेज तपिश का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। कई राज्यों में भीषण उमस ने भी लोगों को हलकान कर रखा है। मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि इस बार बहुत भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मॉनसून तक लोगों को ऐसी ही तपिश का सामना करना पड़ सकता है।

सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही राज्यों में हीटवेव यानी लू भी चल रही है। लू यानी गर्म हवा के थपेड़े। लू लग जाने पर लोगों और अन्य जानवरों की जान पर भी बन आती है। हीटवेव यानी लू से बचना बहुत जरूरी है। हीटवेव से बचने के लिए तपती धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। खासकर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक सबसे ज्यादा हीटवेव यानी लू होती है। फिर भी अगर बाहर जाना पड़े, तो इसके लिए सावधानी बरतनी जरूरी है। हीटवेव यानी लू से बचने में आम का पना बहुत मददगार होता है। अगर आप तपती धूप में बाहर निकल रहे हों, तो आम का पना पीकर निकलें। ज्यादा देर तक बाहर रहना है, तो बीच-बीच में आम का पना आपको लू से बचाव दे सकता है।

खूब पानी पीने से भी हीटवेव यानी लू से बचाव किया जा सकता है। भरपेट पानी रहे, तो हीटवेव का असर कम होता है। वहीं, सिर पर टोपी पहनकर या छाता लेकर ही दिन में निकलें। पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े जरूर पहनें। इससे भी हीटवेव से बचाव मिलता है। अगर हीटवेव यानी लू लग गई है, तो शरीर को ठंडा रखने के उपाय करें। बुखार आने पर सिर पर ठंडे पानी या बर्फ की पट्टी रखें। नमक और नींबू के पानी का शर्बत भी लू लगने पर राहत देता है। इसके साथ ही किसी डॉक्टर को जरूर दिखाएं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मॉनसून के दौरान इस बार खूब बारिश हो सकती है। उससे पहले देशभर में हीटवेव का असर दिखने जा रहा है। ऐसे में खुद को लू से बचाने के लिए ऊपर बताए गए उपायों को अपनाइए। शरीर आपका जितना हाइड्रेट रहेगा, उतना ही हीटवेव का असर कम होगा।