newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Ratan Tata: जानिए आखिर क्यों 85 साल के रतन टाटा ने आज तक नहीं की शादी?

Happy Birthday Ratan Tata: अपनी सादगी और विनम्रता को लेकर रतना टाटा जी काफी फेमस हैं। उनके इस स्वभाव को पूरा देश पसंद करता हैं। रतन टाटा जी की गिनती भारत के सबसे बड़े दान देने वाले व्यक्तियों में होती हैं। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और देश के बेहतरीन उद्योगपति रतन टाटा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रतना टाटा आज अपना 85वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। बिजनेसमैन का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ हैं। रतन टाटा टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा के दत्तक पोते नवल टाटा के बेटे हैं। अपनी सादगी और विनम्रता को लेकर रतना टाटा जी काफी फेमस हैं। उनके इस स्वभाव को पूरा देश पसंद करता हैं। रतन टाटा जी की गिनती भारत के सबसे बड़े दान देने वाले व्यक्तियों में होती हैं। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

रतन टाटा की शिक्षा

रतन टाटा ने अपनी स्कूली शिक्षा मुम्बई से की। रतना टाटा ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर बीएस की पढ़ाई की। ये शुरूआती दौर से ही काफी सुलझे हुए व्यक्ति हैं। रतन टाटा ने साल 1962 से टाटा समूह के साथ काम करना शुरू किया था, जिसके बाद साल 1991 में जे आरडी टाटा के बाद टाटा समूह के पांचवे अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए। रतन टाटा को साल 2000 में पद्मभूषण से नवाजा गया।

रतन टाटा ने क्यों नहीं की शादी

बहुत कम लोग जानते हैं कि अरबपति होने के बावजूद रतन टाटा ने शादी नहीं की हैं क्योंकि रतन टाटा भी एक लड़की के प्यार में पागल हुए थे जो कि अमेरिका की रहने वाली थी दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे और दोनों शादी करने वाले थे लेकिन रतन टाटा को अपनी दादी की देखभाल करने मुम्बई आना पड़ा जिसके बाद वह उन्हें वापस लेने गए लेकिन लड़की के माता-पिता ने साल 1962 की लड़ाई की वजह से उन्हें आने नहीं दिया जिसकी वजह से दोनों की राहें अलग हो गई और जिस कारण रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की।