newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mehul Choksi: सीबीआई और ईडी के लिए आसान नहीं है बेल्जियम से मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण, जानिए क्या है पेच

Mehul Choksi: मेहुल चोकसी पर आरोप है कि उसने पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी से 13500 करोड़ का कर्ज लिया। फिर इस कर्ज को लौटाया नहीं। इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी। फिर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में केस दर्ज किया था। ईडी ने मेहुल चोकसी की 41 संपत्तियों को जब्त किया है। इनकी कीमत 1200 करोड़ के करीब है। साथ ही कई और देशों में भी मेहुल चोकसी की संपत्ति का पता ईडी ने लगाया है।

नई दिल्ली। पीएनबी लोन घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसके भारत प्रत्यर्पण के मामले में बड़ा पेच है। इसकी वजह ये है कि इंटरपोल ने मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस वापस ले लिया था। मेहुल चोकसी ने 2021 में आरोप लगाया था कि भारतीय एजेंसियों ने उसे एंटीगुआ से अगवा किया और डोमिनिका ले गए। उसने इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस हटाने की अपील की थी। जिसके बाद साल 2018 में उसके खिलाफ जारी नोटिस को इंटरपोल ने हटा दिया था। ऐसे में सीबीआई और ईडी को बेल्जियम के कोर्ट में मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए लंबी कानूनी जंग लड़नी पड़ सकती है।

मेहुल चोकसी के वकीलों का कहना है कि वो बीमार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहुल चोकसी को ब्लड कैंसर है और वो इलाज के लिए बेल्जियम गया था। जहां से वो स्विटजरलैंड जाना चाहता था। इससे पहले ही सीबीआई और ईडी के आवेदन पर मेहुल चोकसी को बेल्जियम की पुलिस ने गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर में रखा है। सीबीआई और ईडी ने मुंबई के कोर्ट की ओर से मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी दो वॉरंट का हवाला दिया है। मुंबई कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर मेहुल चोकसी के खिलाफ वॉरंट जारी किए थे। मेहुल चोकसी साल 2018 में पत्नी प्रीति चोकसी के साथ भारत से भागकर एंटीगुआ चला गया था।

मेहुल चोकसी पर आरोप है कि उसने पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी से 13500 करोड़ का कर्ज लिया। फिर इस कर्ज को लौटाया नहीं। इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी। फिर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में केस दर्ज किया था। ईडी ने मेहुल चोकसी की 41 संपत्तियों को जब्त किया है। इनकी कीमत 1200 करोड़ के करीब है। साथ ही कई और देशों में भी मेहुल चोकसी की संपत्ति का पता ईडी ने लगाया है। मेहुल चोकसी का भानजा हीरा कारोबारी नीरव मोदी है। नीरव मोदी भी बैंकों का करोड़ों रुपया डकारकर ब्रिटेन भाग गया था। वहां वो कोर्ट में प्रत्यर्पण की कार्यवाही का सामना कर रहा है।