newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kulhad Pizza Couple: MMS वीडियो की वजह से ट्रोल कुल्‍हड़ पिज्‍जा कपल, अब इंस्‍टा पर रोते हुए किया दूसरा पोस्‍ट

Kulhad Pizza Couple: इन सब विवाद के बीच अब सहज अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो साझा किया है। जिसमें वो रोते हुए अपना दर्द बयां कर रहे है। सहज अरोड़ा कहा रहा है कि ये वीडियो झूठा है। जिस घर में खुशियां होनी चाहिए थी। आज उस घर में मरने वाला माहौल बन गया है। कोई भी इंसान नहीं चाहेगा कि इस तरह के वीडियो वायरल हो।

नई दिल्ली। इन दिनों पंजाब के कुल्‍हड़ पिज्‍जा कपल चर्चा का केंद्र में हैं। लेकिन इस बार अपने अनोखे फूड की वजह से नहीं, बल्कि एक कथित अश्लील वीडियो के चलते जालंधर के मशहूर कुल्‍हड़ पिज्‍जा कपल सुर्खियों में आ गए है। इतना ही नहीं MMS वीडियो के चलते कपल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के हाथ बुरी तरह ट्रोल भी हो रहे है। यूजर्स ने कपल के मीम्स भी बनाने शुरू कर दिए। वहीं इस वीडियो पर कुल्हड़ पिज्जा के मालिक सहज अरोड़ा ने अपनी सफाई भी दी और इसको फर्जी भी बताया। मालिक सहज ने कहा कि वीडियो को बनाने के लिए AI का प्रयोग करके फेस को बदल दिया गया। कपल ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। वहीं अब कुल्‍हड़ पिज्‍जा मालिक ने जालंधर पुलिस थाने में केस भी दर्ज करवाया है।

घर में खुशियां की जगह मातम वाला माहौल बन गया-

इन सब विवाद के बीच अब सहज अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो साझा किया है। जिसमें वो रोते हुए अपना दर्द बयां कर रहे है। सहज अरोड़ा कहा रहा है कि ये वीडियो झूठा है। जिस घर में खुशियां होनी चाहिए थी। आज उस घर में मरने वाला माहौल बन गया है। कोई भी इंसान नहीं चाहेगा कि इस तरह के वीडियो वायरल हो। इसके साथ ही सहज ने कहा कि एक महिला ने ब्लॉगर के साथ दंपति को फंसाया है।

 

वीडियो में सहज ने रोते हुए अपने मोबाइल फोन पर मैसेज भी दिखाया और महिला के पैसे की डिमांड पूरी ना करने की एवज में वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। वीडियो में कुल्‍हड़ पिज्‍जा मालिक ने बताया कि दोनों अब कुछ दिन पहले पेरेंट्स बने है। सहज रोते हुए हम घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है। वहीं इस मामले में जालंधर पुलिस ने एक्शन भी लिया है। पुलिस ने अश्लील वीडियो मामले में महिला को अरेस्ट कर लिया है।