newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lakhimpur Kheri: शांति भंग करने के आरोप में प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद किसानों के परिजनों से मुलाकत की बात पर अड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पिछले दिन से ही सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा था।

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद किसानों के परिजनों से मुलाकत की बात पर अड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीतापुर के हरगांव थाना के एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि, शांति भंग करने के आरोप में प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपेंद्र हुड्डा और अजय कुमार लल्लू समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ की गई है। बता दें कि प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पिछले दिन से ही सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा था। हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर खीरी जाने की बात पर अड़ी रही हैं और पुलिस फिलहाल किसी भी नेता को लखीमपुर खीरी के पीड़ित किसानों से मुलाकात के लिए जाने की अनुमति नहीं दे रही हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार करने के बाद पुलिस प्रियंका को जज के सामने पेश कर सकती है।

प्रियंका गांधी के खिलाफ धारा 151, 107 और 116 के तहत केस दर्ज किया गया है और इन्हीं धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर को साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया। जारी किए गए इस वीडियो में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी वो वीडियो भी दिखा रही हैं, जो लखीमपुर खीरी की घटना के नाम पर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा  है। यह वीडियो दिखाते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से कहती हुई नज़र आ रही हैं कि आज आप लखनऊ आजादी का अमृत महोत्सव में शामिल होने जा रहे हैं, एक बार लखीमपुर भी आइए। वहीं वीडियो दिखाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझ जैसे नेताओ के गिरफ्तार किया गया है, अभी तक किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है।