Connect with us

देश

Mumbai: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में लाखों की चोरी, महिलाओं के गले से गायब हुए सोने की चेन और मंगलसूत्र

Mumbai: मुंबई के मीरा रोड इलाके में बागेश्वर धाम सरकार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार बीते शनिवार को लगाया गया।कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक चला। इस दौरान भी सब कुछ ठीक रहा है लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद तकरीबन 60 लोग एक साथ पुलिस स्टेशन की तरफ चल दिए।

Published

Dhirendra Shastri

नई दिल्ली। कम उम्र में ही अध्यात्म और अपने चमत्कार से सुर्खियों में रहने वाला बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पॉपुलैरिटी का कोई तोड़ नहीं है। हर राज्य में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग आते हैं। अब बाबा बागेश्वर का दरबार मुंबई के मीरा रोड इलाके में सजाया गया। जहां बाबा को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे लेकिन पहली बार दरबार में चोरी का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि दरबार में लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया गया। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

चोरी हुआ लाखों का सामान

मुंबई के मीरा रोड इलाके में बागेश्वर धाम सरकार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार बीते शनिवार को लगाया गया।कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक चला। इस दौरान भी सब कुछ ठीक रहा है लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद तकरीबन 60 लोग एक साथ पुलिस स्टेशन की तरफ चल दिए। लोगों ने शिकायत की उनकी सोने की चेन और अंगूठियां चोरी हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल थी, जिसके चैन और मंगलसूत्र चोरी हुए थे। महिलाओं का दावा है कि कार्यक्रम के दौरान ही घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने चोरी की गई चीजों का आकलन किया तो कीमत तकरीबन 4 लाख से ऊपर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक ऐसी समस्याएं लेकर तकरीबन 36 महिलाएं थाने आ चुकी हैं।

dhirendra krishna shastri

पुलिस ने मामले में दर्ज की शिकायत

पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है। बता दें कि आज भी मुंबई में बागेश्वर धाम सरकार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगाया जाएगा। ये कार्यक्रम दो दिन तक चलने वाला है। आज के कार्यक्रम में पुलिस शिकायत के बार चौकन्नी रहने वाली है। बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ दोबारा अंधविश्वास उन्मूलन समिति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। समिति का कहना है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को अंधविश्वास की तरफ लेकर जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement