newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lalu Yadav : 76 साल के हुए लालू प्रसाद यादव, राबड़ी आवास पर पत्नी और बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Lalu Yadav : लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन राबड़ी आवास में मनाया गया है। जहां लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी दिखाई दे रही है। इनके अलावा, बेटी मीसा भारती, रोहिणी आर्चाया समेत 4 बेटी, बेटे तेजस्वी यादव, बहू राजश्री और नाती- नतिनी दिखे। रोहिणी अपने परिवार के साथ सिंगापुर से पटना पहुंची हैं। वहीं बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पिता के जन्मदिन पर वीडियो कॉल के जरिए शुभकामनाएं दी है। इसका वीडियो तेज प्रताप यादव ने शेयर भी किया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को कौन नहीं जानता है। लालू प्रसाद यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष हैं। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व रेल मंत्री और लोकसभा के पूर्व सांसद हैं। लालू प्रसाद यादव 76 साल के हो गए है। लालू के 76वें जन्मदिन पर इनके परिवार ने इनका जन्मदिन काफी अच्छे तरीके से मनाया। इनका जन्म 11 जून 1948 को गोपाल गंज में हुआ था। लालू के जन्मदिन की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों को देख यूजर्स भी इन्हें भारी मात्रा में शुभकामनाएं दे रहे है-

लालू ने परिवार संग बनाया 76वां जन्मदिन

लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन राबड़ी आवास में मनाया गया है। जहां लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी दिखाई दे रही है। इनके अलावा, बेटी मीसा भारती, रोहिणी आर्चाया समेत 4 बेटी, बेटे तेजस्वी यादव, बहू राजश्री और नाती- नतिनी दिखे। तेजस्वी यादव ने जन्मदिन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाले, मजबूत शख्सियत एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, सामाजिक न्याय के प्रणेता आदरणीय जी को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। वहीं इस तस्वीर में रोहिणी भी दिखाई दे रही है। रोहिणी अपने परिवार के साथ सिंगापुर से पटना पहुंची हैं। वहीं बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पिता के जन्मदिन पर वीडियो कॉल के जरिए शुभकामनाएं दी है। इसका वीडियो तेज प्रताप यादव ने शेयर भी किया है।

तेज प्रताप यादव ने वीडियो कॉल के जरिए किया विश

तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद यादव को वृंदावन से वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई दी। इस वीडियो को लालू के बड़े बेटे ने शेयर करते हुए लिखा ‘आज अपने पिता जी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर उनको विडियो कॉल के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामना दी, साथ ही उनका आशीर्वाद लिया एवम बरसाना श्री राधा रानी मंदिर में केक काटा जाएगा और ब्रज के संत श्री रमेश बाबा से आशीर्वाद लूंगा एवम पिता जी के दीर्घायु जीवन की कामना करूंगा। जय श्री राधे।’