newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sahitya Akademi Award 2022: साहित्य पुरस्कार 2022 का हुआ ऐलान, जानें किस कलमकार ने किस भाषा में मारी बाजी, यहां देखिए सूची

Sahitya Akademi Award 2022: इन 23 भाषाओं में बंगाली भाषा शामिल नहीं है। खबर है कि बंगाली भाषा के लिए साहित्यक पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी। बता दें कि साहित्यक अकादमी के प्रमुख चंद्रशेखर की अध्यतक्षा में बैठक में ज्यूरी ने इन सभी साहित्यक पुरस्कारों पर मुहर लगाई है।

नई दिल्ली। कलमकारों की दुनिया के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। आज कलमकारों के लिए उपलब्धियों से लबरेज भरा दिन रहा है। इसी दिन का तो इंतजार हर कमलकार को बेसब्री से होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए हर कमलकार पूरे साल शिद्दत से अपनी कलमकारियां की नुमाइश करता है। दरअसल, साहित्य अकादमी ने 23 भाषाओं में वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की है। साहित्य अकादमी ने अलग-अलग भाषाओं में पुरस्कार सार्वजनिक किए हैं। जिसमें कविता, कहानी, लघु कथा, नाटक, साहित्यक आलोचना, आत्मकथा, साहित्यक अतीत शामिल है।

बता दें कि इन 23 भाषाओं में बंगाली भाषा शामिल नहीं है। खबर है कि बंगाली भाषा के लिए साहित्यक पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी। बता दें कि साहित्यक अकादमी के प्रमुख चंद्रशेखर की अध्यतक्षा में बैठक में ज्यूरी ने इन सभी साहित्यक पुरस्कारों पर मुहर लगाई है। वहीं, इन पुरस्कारों के लिए जिन लोगों के नाम पर सहमति जताई गई है।

उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी बीच खबर है कि कवि के क्षेत्र में बद्री नारायण को लेकर पुरस्कार देने का फैसला किया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

आगे हम आपको पूरी सूची दिखाएंगे, जिसमें आप उन सभी लोगों के नाम देख सकते हैं, जिन्हें पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। विदित हो कि प्रतिवर्ष इनके साहित्य क्षेत्र से पारंगत लोगों को पुरस्कार दिया जाता है। ऐसे में बतौर पाठक आपका साहित्य क्षेत्र में पुरस्कारों को लेकर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।