newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Budget Session 2023: ‘LoC, LAC, 370 और तीन तलाक’, राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में की ये बड़ी बातें

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण के दौरान भारत का दुनिया के बीच आज किस मुकाम पर है और मोदी सरकार के कदमों से देश के लिए दुनिया का नजरिया कितना बदला है इसकी भी जानकारी दी…

नई दिल्ली। आज 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है। इस मौके पर देश की महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण दिया। संसद का पहला बजट सत्र 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। इस बजट सत्र के दौरान कुल 27 बैठकें होंगी। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण के दौरान भारत का दुनिया के बीच आज किस मुकाम पर है और मोदी सरकार के कदमों से देश के लिए दुनिया का नजरिया कितना बदला है इसकी भी जानकारी दी…

Finance Minister Nirmala Sitharaman

अपने अभिभाषण के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने भारत को विकासशील देश बताते हुए कहा कि दुनिया के दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था से भारत आज पांचवें नंबर पर पहुंच चुका है। सीमा पर हमारे जवानों द्वारा जो कार्यवाही की जा रही है, सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद तक, एलओसी (LOC) से लेकर एलएसी (LAC) तक जिस तरह का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है वो मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताता है। मोदी सरकार को निर्णायक सरकार बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 370 और तीन तलाक को निरस्त करने का भी जिक्र किया।

मोदी सरकार की पॉलिसी का किया बखान

अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार की पॉलिसी पर चर्चा की। मोदी सरकार की योजनाओं और कार्यों का बखान करते हुए टैक्स रिफंड जल्दी होने, गरीबों के लिए महत्वकांक्षी पीएम गरीब कल्याण स्कीम का जिक्र किया। इसके अलावा आदिवासियों के वंचित वर्ग के लिए किए गए मोदी सरकार के काम की भी सराहना की। द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में सरकार की जल जीवन मिशन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 3 सालों में करीब 11 करोड़ परिवार इस पानी सप्लाई से जुड़े हैं। सबसे ज्यादा जिस वर्ग को इसका फायदा हुआ है वो गरीब परिवार है। इसके आगे उन्होंने फर्जी लाभार्थियों को हटाकर वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का जिक्र किया और डिजिटल इंडिया के रूप में देश को दुनिया के बीच अग्रसर बताया।

भारत को लेकर कही ये बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत देश को लेकर कहा कि ‘दुनिया के बीच आज भारत को देखने का नजरिया बदल चुका है। दुनिया की समस्याओं को सुलझाने में भारत एक अहम भूमिका निभा रहा है। भारत एक ऐसा डिजिटल नेटवर्क बनकर तैयार हुआ है जो कि विकसित देशों को प्रेरणा दे रहा है।’

PM मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बजट सत्र शुरू होने से पहले संसद भवन में मीडिया को संबोधित किया और कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर बजट सत्र पर है। आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। हमारी राष्ट्रपति पहली बार संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेगी जो कि भारत के संविधान और संसदीय प्रणाली के लिए गौरव है। पीएम मोदी ने आगे विपक्ष को लेकर कहा कि हमें उम्मीद है विपक्षी नेता संसद में अपने विचार रखेंगे। बजट को लेकर तकरार भी रहेगी लेकिन तकरीर भी होनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि हमारा विपक्ष और सारे साथी बजट पर बारीकी से अध्ययन करके सदन में अपनी बातों को सामने रखेंगे।