newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Voting: देश में पांचवें चरण के लिए मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 56.68 फीसदी पड़े वोट, जानिए क्या रहा आपके राज्य में वोटिंग का हाल

Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Voting Live Updates In Hindi: अब तक के चरणों का मतदान प्रतिशत देखें, तो पहले चरण में 66.14, दूसरे चरण में 66.71, तीसरे चरण में 65.68 और चौथे चरण में करीब 69 फीसदी वोट पड़े हैं। इस चरण में कितने वोट पड़ते हैं, इसका पता बाद में चलेगा।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के 5वें दौर की आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराने का चुनाव आयोग का आदेश है। अब तक के चरणों का मतदान प्रतिशत देखें, तो पहले चरण में 66.14, दूसरे चरण में 66.71, तीसरे चरण में 65.68 और चौथे चरण में करीब 69 फीसदी वोट पड़े हैं। यहां जानिए 5वें चरण की वोटिंग से जुड़े सभी अपडेट।

शाम 5 बजे तक 56.68 फीसदी मतदान, यहां देखिए

राज्य मतदान प्रतिशत
बिहार 52.35 %
जम्मू एवं कश्मीर 54.21 %
झारखंड 61.90 %
लद्दाख 67.15 %
महाराष्ट्र 48.66 %
ओडिशा 60.55 %
उत्तर प्रदेश 55.80 %
पश्चिम बंगाल 73.00 %

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान जारी है और दोपहर 3 बजे तक 43.54% वोटिंग हुई है। इस दौरान बिहार के मधुबनी जिले में सबसे कम मतदान हुआ है, जो 43.77% है। मतदान का प्रतिशत अन्य जिलों में भी इसी प्रकार का है। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सके। अब देखना यह है कि शाम तक मतदान का प्रतिशत कितना बढ़ता है।

देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 36.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. दोपहर 1 बजे तक राज्यों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार हैं:

  • बिहार: 34.62 प्रतिशत
  • जम्मू और कश्मीर: 34.79 प्रतिशत
  • झारखंड: 41.89 प्रतिशत
  • लद्दाख: 52.02 प्रतिशत
  • महाराष्ट्र: 27.78 प्रतिशत
  • ओडिशा: 35.31 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश: 39.55 प्रतिशत
  • पश्चिम बंगाल: 48.41 प्रतिशत

भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।


-जम्मू-कश्मीर के बारामूला में वोटरों ने मतदान के प्रति खूब उत्साह दिखाया। यहां लंबी कतारें नजर आईं।

-उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 3 कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र के पास नकली ईवीएम रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सुनिए इस पर पार्टी का क्या कहना है।

-एक्टर अनुपम खेर ने भी वोट डाला।

-एक्टर अनिल कपूर ने भी लोगों से वोट देने की अपील की।

-एक्टर सुरेश ओबरॉय ने भी परिवार के सदस्यों के साथ वोट डाला।

-सुनिए एक्टर मनोज वाजपेयी ने वोट डालने के बाद क्या कहा।

-पश्चिम बंगाल के हुगली में एक व्यक्ति से बीजेपी प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी की बहस हो गई। ये व्यक्ति पोलिंग बूथ में था। लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि वो टीएमसी का है।

-सुबह 11 बजे तक 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 23.66 फीसदी औसत वोटिंग होने की खबर है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 21.11 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 21.37 फीसदी, झारखंड में 26.18 फीसदी, लद्दाख में 27.87 फीसदी, महाराष्ट्र में 15.93 फीसदी, ओडिशा में 21.07 फीसदी, यूपी में 27.76 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 32.70 फीसदी वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इस तरह वोटिंग में पश्चिम बंगाल लगातार आगे है। वहीं, वोटिंग में यूपी दूसरे नंबर पर बना हुआ है।

-एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।

-मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने अपने ही अंदाज में लोगों से वोट डालने की अपील की।

-एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा ने भी वोट डाला। उन्होंने लोगों से बड़ी तादाद में वोट डालने का आग्रह किया।

-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी परिवार के सदस्यों समेत लखनऊ में वोट डाला। वोट डालने के बाद राजनाथ सिंह ने क्या कहा, ये सुनिए।

-यूपी के मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हेमामालिनी ने बेटी ईशा देओल के साथ मुंबई में वोटिंग की।

-गुजरे जमाने के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने भी मुंबई में वोट डाला।

-8 राज्यों में सुबह 9 बजे तक औसतन 10.28 फीसदी वोट पड़ चुके थे। पश्चिम बंगाल में 15.35 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। वहीं, बिहार में 8.86 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 7.63, झारखंड में 11.68 फीसदी, लद्दाख में 10.51 फीसदी, महाराष्ट्र में 6.33 फीसदी, ओडिशा में 6.87 फीसदी और यूपी में 12.89 फीसदी मतदान हो चुका है। इस तरह देखा जाए, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोट अब तक पड़े हैं। वहीं, सबसे कम वोटिंग महाराष्ट्र में दिख रही है।

-पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि टीएमसी वाले लोगों को घरों से निकलने नहीं दे रहे हैं। इस पर उनका विपक्षी कार्यकर्ता से विवाद भी हुआ।

-5वें दौर की वोटिंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ओडिशा के पुरी पहुंचे हैं। वहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा के लिए रोड शो किया।

-एक्टर राजकुमार राव ने भी मुंबई में अपना वोट डाला।

-एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी मुंबई में मतदान किया।

-एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।

-रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर वोट डाला।

-रायबरेली से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह का कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुकाबला है। दिनेश प्रताप सिंह ने अमेठी और रायबरेली में बीजेपी की जीत का दावा किया है।

-पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर सभी वोटरों से बड़ी तादाद में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है।

-5वें चरण की वोटिंग के दौरान बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने क्या कहा, ये सुनिए।

-फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

-फरहान अख्तर और जोया अख्तर ने भी वोटिंग की।

-बिहार के मुजफ्फरपुर में वोटरों की लंबी कतारें सुबह से ही लग गईं। एक मतदान केंद्र पर बड़ी तादाद में महिला वोटर भी नजर आईं।

-उद्योगपति अनिल अंबानी भी वोट डालने पहुंचे। उन्होंने आम लोगों के साथ कतार में खड़े होकर वोट डाला।

-कैसरगंज से निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा, ये सुनिए।

-अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति इरानी के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि जनता को बरगलाया नहीं जा सकता।

-लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है। इनमें यूपी की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, ओडिशा की 5, झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर की 1 और लद्दाख की एक लोकसभा सीट है। ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी आज ही वोटिंग है।

-लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में कुल 695 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

-आज हो रहे मतदान के लिए 9.47 लाख कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 94732 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

-लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में कुल 8.95 करोड़ वोटर अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिला और 5409 थर्ड जेंडर वोटर हैं।

5वें चरण में दिग्गज उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में तमाम दिग्गज भी मैदान में हैं। लखनऊ सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी प्रत्याशी हैं। उनके अलावा राहुल गांधी रायबरेली और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह, बिहार की हाजीपुर सीट से चिराग पासवान, सारण सीट से रोहिणी आचार्य और बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी, बंगाल के बैरकपुर से अर्जुन सिंह, जम्मू-कश्मीर के बारामूला से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और मुंबई उत्तर से मोदी सरकार के मंत्री पीयूष गोयल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।