
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (NC) के नेता फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। जिसको लेकर वो सुर्खियों में आ गए है। उन्होंने इस बार भगवान राम को लेकर अहम टिप्पणी की है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान को भी आड़े हाथों लिया है। दरअसल, अखनूर में एक रैली को संबोधित करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, मैं आप सब मां और बहनों से दरखास्त करूंगा। आज मंदिर और मस्जिद की लड़ाई नहीं है। जो भगवान राम को समझते है कि भगवान राम उनके है उनसे मैं कहना चाहता हूं भगवान राम विश्व के भगवान है ना किसी हिंदू का भगवान नहीं है वो सबके भगवान है। वो उनके भी भगवान है जो उन्हें मानते नहीं है। मगर जो ये बैठे हुए है कहते है कि राम हमारा है। मैं उनसे कहना चाहता हूं। राम तुम्हारा ही नहीं है। राम सबका है, इसलिए जब राम सबका है। तो सबको समझना चाहिए कि हमें इकट्ठा चलना चाहिए और अपने आपको ही नहीं, अपने धर्म को भी मजबूत करना है।
“भगवान राम सिर्फ़ हिंदुओं के नहीं हैं, वे पुरी दुनिया के भगवान है”
◆ NC के नेता फारूक अब्दुल्ला pic.twitter.com/hXY7V3vNn3
— News24 (@news24tvchannel) November 20, 2022
आगे फारूक अब्दुल्ला कहते है कि, अगर हम धर्म से पीछे हट गए तो हमारी बर्बादी होगी। बच्चों को सही धर्म सिखाए। कोई धर्म नहीं कहता है कि चोरी, बेईमानी और बलात्कार करो। कोई धर्म नहीं कहता है। वो सिर्फ कहते है सही चलो। कोई भी धर्म खराब नहीं है इंसान खराब है। इसीलिए जब तक हम धर्म को जोड़ते रहेंगे। जब मैं अपना धर्म सीख जाऊंगा और समझ जाऊंगा। तो मुझे दूसरा धर्म बुरा नहीं लगेगा। जब मैं अपना ही धर्म नहीं जानता हूं, तो दूसरे के धर्म को क्या जानता हूं।
J&K | Lord Ram is everyone’s, not just for the people of Hindu religion: National Conference President Farooq Abdullah (19.11) pic.twitter.com/ADFuZl1CUf
— ANI (@ANI) November 20, 2022
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, चुनाव में इसका बहुत इस्तेमाल करेंगे। हिंदू खतरे में है। 70 से 80 फीसदी हिंदू भारत में है तो खतरा कौन है वो जो खतरा पैदा करने की कोशिश करते है उनसे डरिए और सही रास्ता देख लीजिए। प्रभु से कहिए कि हमें सही रास्ता दिखाए। बता दें कि हाल ही में फारूक अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अगला विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे।