newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi’s gift on International Women’s Day: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की महिलाओं को पीएम मोदी का तोहफा, सस्ता किया एलपीजी सिलेंडर

PM Modi’s gift on International Women’s Day: एक यूजर्स ने लिखा- यह बहुत ही सराहनीय कदम है। साथ ही संदेश खाली पर आपके हस्तक्षेप के बाद महिलाओं को न्याय मिलने की आस जगी है।

नई दिल्ली। आज 8 मार्च है और महाशिवरात्रि के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की महिलाओं के बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने महिला को तोहफा देते हुए बड़ा ऐलान किया है और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती कर दी है। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है और उनके फैसले को सोशल मीडिया पर बहुत सराहा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि पीएम मोदी ने क्या लिखा है।


पीएम मोदी का महिलाओं को तोहफा

पीएम मोदी ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा हैं-“महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।” यूजर्स भी पीएम मोदी के फैसले को सराहा रहे हैं।


यूजर्स ने की सराहना

एक यूजर्स ने लिखा- यह बहुत ही सराहनीय कदम है। साथ ही संदेश खाली पर आपके हस्तक्षेप के बाद महिलाओं को न्याय मिलने की आस जगी है। एक दूसरे यूजर ने लिखा-ये गरीब महिलाओं के लिए बढ़िया निर्णय है l एक अन्य ने लिखा-महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी का तोहफा।

एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपके इस निर्णय से लाखों करोड़ों गरीब महिलाओं को बहुत राहत मिलेगी। धन्यवाद..। गौरतलब है कि इलेक्शन आ रहे हैं और पीएम मोदी किसी भी वर्ग को नाराज नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में चुनाव से पहले महिलाओं के साधने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सहारा लिया है।