newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाराष्ट्र : पॉजिटिव मामलों की संख्या में आई भारी वृद्धि, संक्रमित लोगों की संख्या 1,390 पहुंची

महाराष्ट्र में कोविड -19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या में शुक्रवार सुबह 26 की और बढ़ोतरी हो गई। अब तक ये कुल संख्या 1,390 हो गई है।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड -19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या में शुक्रवार सुबह 26 की और बढ़ोतरी हो गई। अब तक ये कुल संख्या 1,390 हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को मुंबई के धारावी स्लम इलाके में 5 नए मामले मिले जिससे अब धारावी में कुल 22 मामले हो गए हैं। गुरुवार तक यहां 17 मामले थे।


दिल्ली में तबलीगी जमात में भाग लेने वाले दो अन्य लोग भी मुंबई में पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं दादर में 3 नए मामले आए, जिनमें निजी अस्पताल सुश्रुषा की दो नर्स शामिल हैं। राज्य में मुंबई के बाहर पुणे में 9 नए मामले, अकोला में 4, बुलढाणा में 2 और रत्नागिरी में 1 मामला दर्ज हुआ है। वहीं 25 मौतें हुईं हैं। अब तक सबसे अधिक महाराष्ट्र में कुल 97 मौतें हो चुकी हैं।


आपको बता दें कि मंगलवार को कोरोनावायरस के 23 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद राज्य में वायरस से संक्रमितों की संख्या 891 हो गई थी। जिसमें 30 वर्षीय गर्भवती महिला भी शामिल थी।