newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस : महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

पंजाब और ओडिशा के बाद महाराष्ट्र ऐसा आदेश जारी करने वाला तीसरा राज्य बन गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा लॉकडाउन पर अगला निर्णय 30 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग बैठक के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहने की घोषणा कर दी है। पंजाब और ओडिशा के बाद महाराष्ट्र ऐसा आदेश जारी करने वाला तीसरा राज्य बन गया है।

Uddhav thackrey

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को घोषणा कर कहा कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद भी 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। अपने राज्य को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और राज्य में कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या और हताहतों के मद्देनजर यह जरूरी था। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए लॉकडाउन के बारे में प्रोटोकोल की जानकारी की घोषणा बाद में की जाएगी।

महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने का ऐलान कर दिया गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम के साथ हुई बैठक के बाद इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा और सभी शैक्षणिक संस्थान 10 जून तक बंद रहेंगे।

बता दें कि कोरोनावायरस को लेकर पीएम मोदी ने आज मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। बैठक में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने की वकालत की। वहीं पीएम मोदी ने लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाने के संकेत दिए।