newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kuki Women Video: मणिपुर में कुकी महिलाओं की निर्वस्त्र परेड कराने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 77 दिन पुराना वीडियो कल हुआ था वायरल

वीडियो में दोनों कुकी महिलाएं भीड़ के बीच दिख रही थीं। कुछ लोग उनके प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ करते दिखे थे। जिसके बाद भीड़ इन महिलाओं को खेत की तरफ ले जाते दिखी थी। मणिपुर पुलिस ने इस मामले में बयान जारी किया था। पुलिस ने कहा था कि घटना के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इंफाल। मणिपुर में 4 मई को 2 कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने और फिर कथित तौर पर गैंगरेप के मुख्य आरोपी खुयरुम हेरादास को थाउबल जिले से गिरफ्तार किए जाने की खबर है। इस मामले का वीडियो 77 दिन बाद बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दोनों कुकी महिलाएं भीड़ के बीच दिख रही थीं। कुछ लोग उनके प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ करते दिखे थे। जिसके बाद भीड़ इन महिलाओं को खेत की तरफ ले जाते दिखी थी। मणिपुर पुलिस ने इस मामले में बयान जारी किया था। पुलिस ने कहा था कि घटना के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

home ministry

मणिपुर में कुकी महिलाओं से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के मामले में सरकार ने ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आदेश दिया है। सरकार ने कहा है कि इस वीडियो को रोका जाए। हालांकि, इससे पहले ही इस मामले ने सियासी रंग ले लिया है। आज से संसद का मॉनसून सत्र है। विपक्षी दलों के तमाम सांसदों ने नोटिस देकर इस मामले में संसद में चर्चा कराने और पीएम नरेंद्र मोदी के बयान की मांग की है। मणिपुर में 3 मई से हिंसा जारी है। हालांकि, बीते कुछ दिनों में हिंसा की घटनाएं कम हुई हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने भी मणिपुर का दौरा किया था। जबकि, राहुल गांधी भी वहां गए थे।

manipur arson 1

मणिपुर में केंद्र सरकार ने हालात काबू से बाहर जाते देखकर अर्धसैनिक बल और सेना को तैनात किया है। यहां मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा हो रही है। मणिपुर हाईकोर्ट ने 3 मई को एक आदेश देकर मैतेई को आरक्षण देने के लिए कदम उठाने को कहा था। इसके बाद ही मणिपुर में हिंसा शुरू हो गई। माना जा रहा है कि हिंसा न थमी तो यहां सुरक्षा बलों संबंधी विशेष कानून AFSPA फिर से लागू भी किया जा सकता है।