देश
Haryana: हरियाणा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले के साथ बड़ा हादसा, आपस में भिड़ी पुलिस की गाड़ियां
Haryana: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुबह घने कोहरे की वजह से कुछ साफ नहीं दिख रहा था, जिसकी वजह से काफिले के आगे चल रही पुलिस की गाड़ी को अचानक ब्रेक लगाने पड़े
नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हाईवे पर कोहरे की वजह से हादसे हो रहे हैं। आज सुबह ही ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें यात्रियों से भरी एक बस कंटेनर से टकरा गई। हादसे में 10-15 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी बाल-बाल बड़े हादसे की चपेट में आने से बचे हैं। आज सुबह ही उपमुख्यमंत्री के काफिला के साथ हादसा हुआ, जिसमें डिप्टी सीएम चौटाला सुरक्षित हैं लेकिन उनके एक कमांडो को काफी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि काफिला हिसार से सिरसा की तरफ बढ़ रहा था कि तभी अचानक आगे चल रही पुलिस की गाड़ी ने ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद पीछे की सभी गाड़ियां एक दूसरे से टकराती चली गईं।
बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुबह घने कोहरे की वजह से कुछ साफ नहीं दिख रहा था, जिसकी वजह से काफिले के आगे चल रही पुलिस की गाड़ी को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। हालांकि हादसे में कुछ बड़ी क्षति नहीं हुई है। गौरतलब है कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों में कोहरे की वजह से हादसे बढ़ रहे हैं और तापमान भी गिर रहा है। हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसमें झज्जर, रोहतक,हिसार,भिवानी जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है।
Two pilot cars of Haryana Deputy CM Dushyant Chautala’s convoy collided with each other while going from Hisar to Sirsa due to dense fog on the road. All are safe pic.twitter.com/w1TsZrIoMT
— Nikhil Choudhary (@NikhilCh_) December 20, 2022
थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पैरिफेरल और गलगोटिया के बीच आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर बस और कंटेनर के बीच सड़क दुर्घटना में 10-15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना है: गौतमबुद्ध नगर पुलिस pic.twitter.com/gQ37rd3BzF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2022
आज सुबह हुआ हादसा
घने कोहरे की वजह से ही आज सुबह ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा है। जिसमें 10-15 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मौके पर एक शख्स की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव के कार्य में लगी है। इससे कुछ दिन पहले भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी दो बसें आपस में टकरा गई थी। हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।