newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: ‘बैठकर राष्ट्रगान गाने’ पर घिरी ममता बनर्जी, सोशल मीडिया पर ऐसे हो रही फजीहत

Video: मुंबई दौरे पहुंची ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, ममता बनर्जी पर आरोप है कि बुधवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कथित तौर पर राष्ट्रगान बैठने की स्थिति में गाया और फिर अचानक 4 या 5 छंदों के बाद वो रुक गईं। ऐसा करके उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया है।

नई दिल्ली। मुंबई दौरे पहुंची ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, ममता बनर्जी पर आरोप है कि बुधवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कथित तौर पर राष्ट्रगान बैठने की स्थिति में गाया और फिर अचानक 4 या 5 छंदों के बाद वो रुक गईं। ऐसा करके उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया है। इसे लेकर अब ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर आ गई हैं। मुंबई में एक भाजपा नेता ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने कथित तौर पर बैठने की स्थिति में राष्ट्रगान गाया और फिर अचानक 4 या 5 छंदों के बाद वो रुक गईं।


इस दौरान का ममता बनर्जी का वीडियो भी ट्विटर पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है राष्ट्रगान शुरू करने के कुछ सेकंड बाद ममता कुर्सी से उठती हैं। इतना ही नहीं ‘द्राविड़ उत्कल बंग’ के बाद वह जय महाराष्ट्र, जय बिहार और जय भारत बोलते हुए राष्ट्रगान गाना बंद कर देती हैं। ममता बनर्जी के इसी वीडियो को अब बीजेपी उनपर हमलावर है। बीजेपी नेता इस वीडियो को ट्वीट कर उनपर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा रहे हैं। ट्विटर पर भी अब लोग सीएम ममता बनर्जी को ऐसा करने के लिए खूब लताड़ लगा रहे हैं।