newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indian Railway: रेलमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी, अब मंडुआडीह रेलवे स्टेशन नहीं बनारस कहिए जनाब

Indian Railway, Manduadih Railway Station to Banaras: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज 70वां जन्मदिन  है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र के निवासियों को तोहफा मिला।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज 70वां जन्मदिन  है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र के निवासियों को तोहफा मिला। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्थित रेलवे स्टेशन (Manduadih Railway Station) का नाम बदला गया है। अब से  मंडुआडीह रेलवे स्टेशन अब बनारस के नाम से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) ने नए नाम को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने अधिसूचना जारी की है। केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है।  उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अनुमति के बाद मंडुआडीह रेलवे स्टेशन बनारस के नाम से जाना जाएगा।

piyush goyal

पीयूष गोयल ने ट्विटर पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मंडुआडीह स्टेशन को अब पूरे देश में लोकप्रिय व प्रसिद्ध नाम बनारस से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा, केंद्र सरकार के अनापति पत्र के आधार पर इस स्टेशन का नाम परिवर्तित कर बनारस रखने की अनुमति दी गई।’

इससे पहले 17 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए मंजूरी दी थी। उत्तर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूपी के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘बनारस’ करने की मंजूरी दी है।