newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Accident: राजस्थान के पाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली-ट्रेलर की टक्कर से 7 की मौत और 20 घायल

पाली जिले के सुमेरपुर थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी के मुताबिक हादसे में हताहत लोग रामदेवरा से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेलर शायद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। हादसे की जांच पुलिस कर रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हताहत लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 20 के करीब लोग घायल भी हुए हैं। पाली जिले के सुमेरपुर थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी के मुताबिक हादसे में हताहत लोग रामदेवरा से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेलर शायद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। हादसे की जांच पुलिस कर रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हताहत लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। मृतकों और घायलों में बच्चे और महिलाएं भी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने पाली में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राजस्थान में हाल के दिनों में इतना भीषण हादसा नहीं हुआ है।

pali road accident 2

इस हादसे में घायल कई लोगों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि उन्होंने संबंधित जिले के अफसरों को घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज कराने का निर्देश दिया है। वहीं, सूबे की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा कि पाली के सुमेरपुर क्षेत्र में रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को एक ट्रेलर द्वारा टक्कर मारने तथा हादसे में कई लोगों के हताहत होने का समाचार सुन दुख हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति, घायलों को स्वास्थ्य लाभ तथा परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि पाली जिले में रामदेवरा के दर्शन करने जा रहे कई श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मृत्यु का समाचार दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख में संबल प्रदान करने की प्रार्थना है।