newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who Is Bhanvi Singh : 1995 में हुआ था विवाह, 4 बच्चे हैं मगर अब होगा तलाक, जानिए कौन हैं राजा भैया की पत्नी भानवी ?

Who Is Bhanvi Singh : राजघराने से ताल्लुक रखने वाली भानवी कुमारी का जन्म 10 जुलाई, 1974 में बस्ती जिले में राजपरिवार में हुआ था। वह बस्ती के राजा के छोटे बेटे रवि प्रताप सिंह की बेटी हैं। वहीं, राजा भैया भी राज घराने से संबंध रखते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि, राजा भैया भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे हैं। साल 1995 में राजा भैया और भानवी कुमारी का विवाह बड़े शान से किया गया था। इसके बाद भानवी चार बच्चों को जन्म दिया। दोनों के बच्चों की बात करें तो दो बेटियां और बेटे हैं।

गौंडा। हाल ही में उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, लंबे समय से ये खबरें आ रही थीं कि उन दोनों के बीच रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, दोनों के बीच विवाद की जो खबरें सामने आ रही थीं वो अब कोर्ट पहुंच गया है। अब कोर्ट में तलाक के लिए परिवाद दायर किया गया है। दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट के पारिवारिक न्यायलय में सोमवार को इस मामले की सुनवाई होनी है। राजा भैया और भानवी सिंह की साल 1995 में शादी हुई थी। इस तरह 28 सालों के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। राजा भैया और भानवी के बीच पिछले कुछ सालों में तल्खी काफी बढ़ गई है, जिसकी वजह से उन दोनों के रास्ते लंबे समय से अलग हैं।

जानिए कौन हैं राजा भैया की पत्नी भानवी?

जिस तरह से राजा भैया राजघराने से ताल्लुक रखते हैं वैसे ही भानवी यूपी के बस्ती के राजघराने से आती हैं। वह अपने पिता कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरे नंबर की बेटी हैं। भानवी की शुरुआती पढ़ाई बस्ती से ही हुई उसके बाद अपनी आगे की शिक्षा के लिए वो लखनऊ पहुंची। लखनऊ से फिर आगे की शिक्षा ग्रहण की। वहीँ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि भानवी कुमारी के पास राजा भैया से अधिक संपत्ति है। राजा भैया ने अपने हलफनामे में 14 करोड़ की संपत्ति का जिक्र किया था। इसमें से उनकी पत्नी के पास 7.2 करोड़, तो राजा भैया के पास छह करोड़ की संपत्ति बताई गई। 2017 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, राजा भैया की पत्नी भानवी के पास भी कई हथियार हैं। उनके पास एक रिवॉल्वर व दो गन भी बताई जाती हैं। वहीँ कुछ खबरों में तो ये भी दावा किया गया है कि भानवी के पास राजा भैया से अधिक संपत्ति है।

1995 में हुई थी दोनों की शादी 

राजघराने से ताल्लुक रखने वाली भानवी कुमारी का जन्म 10 जुलाई, 1974 में बस्ती जिले में राजपरिवार में हुआ था। वह बस्ती के राजा के छोटे बेटे रवि प्रताप सिंह की बेटी हैं। वहीं, राजा भैया भी राज घराने से संबंध रखते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि, राजा भैया भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे हैं। साल 1995 में राजा भैया और भानवी कुमारी का विवाह बड़े शान से किया गया था। इसके बाद भानवी चार बच्चों को जन्म दिया। दोनों के बच्चों की बात करें तो दो बेटियां और बेटे हैं। बेटों का नाम बृजराज सिंह और शिवराज सिंह है। वहीं, बेटियों के नाम राघवी सिंह और बृजेश्वरी सिंह है। दोनों के बीच रिश्तों में खटास की खबरें तक भी आई थीं जब भानवी ने राजा भैया के भाई पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। उस समय राजा भैया अपने भाई के साथ खड़े नजर आए थे।