Rahul Gandhi : मीडिया ने पूछा अमेठी से जुड़ा एक सवाल, तो अचानक बदल गए राहुल गांधी के हाव-भाव, चुनाव लड़ने को लेकर दिया ये जवाब

Rahul Gandhi : मीडिया के सवालों से घिरे राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या आप अमेठी से फिर चुनाव लड़ेंगे? तो इस सवाल के जवाब में राहुल का हावभाव थोड़ा से अलग हो गए। हालांकि इसके बावजूद भी राहुल गांधी ने सहजता से जवाब देते हुए कहा कि ये सब भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य विचार से भटकाने वाली बातें हैं।

Avatar Written by: November 28, 2022 9:46 pm
Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा के तहत देश भर की यात्रा कर रहे हैं। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पूरे देश को एक करने के प्रयास में लगे राहुल गांधी इस वक्त मध्यप्रदेश में अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश के इंदौर में है। सोमवार को इंदौर में मीडिया में बात करते हुए राहुल गांधी ने खुलकर सवालों के जवाब दिए। राहुल गांधी ने यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव कहां से लड़ेंगे इसे लेकर भी उन्होंने जवाब दिया। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वो अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या फिर नहीं। राहुल गांधी से अमेठी से चुनाव लड़ने का सवाल किया गया था जिसका जवाब उन्होंने खुलकर नहीं दिया। राहुल गांधी ने बेरोजगारी, महंगाई समेत कई मुद्दों पर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं इस यात्रा में बहुत ज्यादा राजनीतिक मुद्दों को नहीं उठाना चाहता हूं। यह यात्रा देश को एक सूत्र में जोड़ने की यात्रा है।

इसके साथ ही मीडिया के सवालों से घिरे राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या आप अमेठी से फिर चुनाव लड़ेंगे? तो इस सवाल के जवाब में राहुल का हावभाव थोड़ा से अलग हो गए। हालांकि इसके बावजूद भी राहुल गांधी ने सहजता से जवाब देते हुए कहा कि ये सब भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य विचार से भटकाने वाली बातें हैं। आप लोग कल के लिए हेडलाइन खोज रहे हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब आपको डेढ़ साल बाद पता चल जाएगा।

क्या राहुल को सिंधिया समर्थकों पर भरोसा नहीं

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हालत खराब हो गई है। राहुल गांधी ने एक बार फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बिना अपने पुराने दोस्त पर निशाना साधा। राहुल गांधी से सवाल किया गया था कि क्या कांग्रेस छोड़कर गए विधायकों की वापसी फिर से हो सकती है इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा ये सवाल कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश के कांग्रेस नेतृत्व से पूछना चाहिए। मैं अपनी व्यक्तिगत राय दे सकता हूं कि जो लोग खरीदे गए हैं, उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

Rahul Gandhiभारत जोड़ो यात्रा में अब उज्जैन जाएंगे राहुल गांधी

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा विस्तृत तरीके से आगे बढ़ रही है। राहुल गांधी की यात्रा इंदौर के बाद उज्जैन पहुंचेगी। जहां राहुल गांधी एक सभा को भी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की सभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भव्य तैयारियों में लगे हुए हैं। राहुल गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन भी करने जाएंगे।