newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: मिलिए राहुल गांधी के हमशक्ल से…जिन्हें देखते ही लोग खा जाते हैं धोखा…और सेल्फी लेने की लगाने लगते हैं गुहार

Rahul Gandhi: प्रियंका गांधी की रैली के बीच एकाएक राहुल गांधी पहुंच गए। जी हां…राहुल गांधी…लेकिन ये राहुल असली नहीं थे, बल्कि नकली थे। दरअसल, प्रियंका की रैली के दौरान राहुल गांधी की हमशक्ल को देखकर सभी के होश फाख्ता हो गए। लोगों को लगा कि राहुल गांधी की आमद हो गई, लेकिन वो राहुल नहीं थे, बल्कि राकेश कुशवाहा थे, जिनकी अभी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही सियासी हलचल तेज हो चुकी है। नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। गत मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी थी, लेकिन इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शीर्ष नेतृत्व ने बगावत का बिगूल फूंक दिया। जिसकी वजह से कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई। जिसका नतीजा यह हुआ कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया। वहीं, इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में चुनाव होने हैं। ऐसी सूरत में जीत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अभी से ही सभी दल सक्रिय हो चुके हैं। इस दिशा में आज कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वााड्रा ने जबलपुर में जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने सूबे की जनता से 6 वादे किए और यह भी स्पष्ट कर दिया था कि अगर सत्ता में इनकी पार्टी आती है, तो इन वादों को पूरा किया जाएगा।

वहीं, प्रियंका गांधी की रैली के बीच एकाएक राहुल गांधी पहुंच गए। जी हां…राहुल गांधी…लेकिन ये राहुल असली नहीं थे, बल्कि नकली थे। दरअसल, प्रियंका की रैली के दौरान राहुल गांधी के हमशक्ल को देखकर सभी के होश फाख्ता हो गए। लोगों को लगा कि राहुल गांधी की आमद हो गई, लेकिन वो राहुल नहीं थे, बल्कि राकेश कुशवाहा थे, जिनकी अभी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

बता दें कि प्रियंका की रैली में जैसे ही  राकेश कुशवाहा की एंट्री हुई तो लोगों के बीच में उनके साथ फोटो लेने की होड़ मच गई। सभी  उनके साथ फोटो लेने की होड़ में शामिल हुए। पहली नजर में यह पता लगा पाना ही मुश्किल था कि यह राहुल नहीं हैं, लेकिन उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी ने बयां कर दिया कि वो राहुल नहीं हैं। दरअसल, राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अपनी दाढ़ी कटवा ली है।

वहीं, आज प्रियंका की जबलपुर रैली में सुर्खियों के केंद्र में आए राकेश  कुशवाहा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिस तरह राहुल गांधी  का रूप दिखा  था, आज वो उसी रूप में नजर आए। आइए, आगे आपको बताते हैं कि राकेश और राहुल के बीच क्या समानताएं हैं।

दरअसल, दोनों की लंबी दाढ़ी है, जैसा कि राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के रखी थी। इसके अलावा दोनों के बालों में काफी समानताएं हैं। वहीं , दोनों का चेहरा भी काफी अलग है। अगर आपने देख लिया तो यह कह पाना ही मुश्किल है कि दोनों में क्या अंतर है। ध्यान दें कि गत दिनों आगामी लोकसभा चुनाव के आलोक में राहुल गांधी ने भारत जो़ड़ो यात्रा में जिस तरह का लुक रखा था। राकेश ने भी कुछ वैसा ही लुक रखा है। वहीं ,राकेश कहते हैं कि वो खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं कि वो उनका लुक कांग्रेस नेता के जैसा है। अपने इस लुक की वजह से वे जहां कहीं भी जाते हैं, तो चर्चा के केंद्र में आ जाते हैं।