newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ayodhya Diwali 2021 Live: 12 लाख दिओ से जगमगाई राम की नगरी अयोध्या, बना अब तक का सबसे विराट रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav:इसी क्रम में आज फिर दीपों को जलाने का कार्यक्रम है।  इस बार 12 लाख दीपो को जलाने की रूपरेखा तैयार की गई है। जिसमें कई विदेश मेहमान भी शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं।  इसके अलावा कई अन्य राजनीतिज्ञों के अयोध्या में शामिल होने का अनुमान है।

नई दिल्ली।  प्रतिवर्ष अयोध्या में हर्षों उल्लास के साथ दीवाली का पावन पर्व मनााय जाता है। जिसमें हर बार दीपोंत्सव कार्यक्रम लोगों का ध्यान  अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। प्रतिवर्ष अयोध्या में जलाए जाने वाले दीप अपने विगत वर्षों के कीर्तिमानों को स्वाह कर नया कीर्तिमान स्थापित कर समस्त देश का ध्यान अपना ओर आकृष्ट करने का काम करते हैं। इसी क्रम में आज फिर दीपों को जलाने का कार्यक्रम है।  इस बार 12 लाख दीपो को जलाने की रूपरेखा तैयार की गई है। जिसमें कई विदेश मेहमान भी शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। इसके अलावा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। सीएम योगी विधिवत रूप से कार्यक्रम की तय की गई रूपरेखा को जीवन्त करने का काम कर रहे हैं। इसके पहले नगर के साकेत पीजी कॉलेज से राम राज्याभिषेक शोभायात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और शंखनाद के साथ रवाना हुई। जिसमें भारत की लोक संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिले। शोभयात्रा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, शाम को होने वाले दीपोत्सव में पांच देशों से आये 10 हजार अतिथि गवाह बनेंगे।

अपडेट-

अयोध्या में 12 लाख दीये जलाने में जुटी 32 टीमें। राम की पैड़ी में जलाए जा रहे हैं 9 लाख दीये। कुल 12 लाख दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड। इसमें 36 हजार लीटर सरसों का तेल इस्तेमाल हो रहा है। रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपोत्सव और श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मेरा सौभाग्य है कि मैं इनमें सक्रिय सहयोग दे पा रहा हूं। योगी ने कहा कि प्रभु स्वयं तय करते हैं कि किस भूमिका में किसे काम करना है। सब प्रभु की लीला है।

सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया कहती थी कि यह काम असंभव है लेकिन सभी अवरोधों को खत्म करते हुए राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का कार्य बिना रुकावट चल रहा है। यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है, यहां के जनमानस की आस्था की शक्ति है

 

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सरयू घाट पर दीये जलाए गए

इस खास मौके पर सीएम योगी ने राम राज्य के स्वप्न को पूरा करने के लिए मुफ्त राशन योजना (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना) का होली तक विस्तार करने का ऐलान किया है। इसके अलावा अंत्योदय कार्ड धारकों को अब दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च में 35 किलो मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा। इसमें चावल और गेहूं के साथ-साथ दाल, चीनी, नमक और तेल भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत 15 करोड़ लोगों को होली तक मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा।

2030 तक अयोध्या दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी होगी। सरकार का अनुमान है कि 10 साल के बाद अयोध्या में सालाना आने वाले पर्यटकों की संख्या 5 करोड़ होगी: अयोध्या में केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी pic.twitter.com/tk3wMEYpdv

विदेशी मेहमानों ने किया भगवान राम-लक्ष्मण का राजतिलक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का सांकेतिक राजतिलक किया।

इसके अलावा अयोध्या में मौजूद कलाकारों का सीएम योगी ने मालापर्ण कर स्वागत किया। सीएम योगी ने अयोध्या में भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और माता सीता का चरित्र निभा रहे कलाकारों का माल्यार्पण किया। दिवाली उत्सव के लिए ये कलाकार हेलिकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे।

 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 31 साल पहले रामभक्तों और कारसेवकों पर अयोध्या में गोलियां चलाई गई थीं। जय श्री राम के नारे लगाना और राम मंदिर के लिए आवाज उठाना एक अपराध माना जाता था। लेकिन यह लोगों की और लोकतंत्र की शक्ति है कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां बरसाने का आदेश दिया था आज वही आपकी शक्ति के आगे झुक गए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2023 तक भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसे कोई नहीं रोक सकता। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। योगी ने कहा कि पहले यहां कब्रिस्तान की बाउंड्री पर पैसा खर्च होता था, अब मंदिर निर्माण पर हो रहा है।