newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Banglore: बेंगलुरु के चोर बाजार में डच यूट्यूबर के साथ हुआ दुर्व्यवहार, कई धाराओं में केस दर्ज

Banglore: बेंगलुरु पुलिस द्वारा जारी एक वीडियो में देखा गया है कि पेद्रो बाजार में एक सेल्फी वीडियो बना रहे होते हैं जबकि एक व्यापारी उनकी रिकॉर्डिंग पर आपत्ति जताता है और उनके हाथ पकड़ लेता है। पेद्रो बार-बार उस व्यापारी से जाने देने की गुजारिश करते हैं। कुछ ही सेकंडों में पेद्रो खुद को बचा लेते हैं और वहां से भाग जाते हैं। व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक यूट्यूबर पेद्रो मोता के साथ स्थानीय व्यापारी द्वारा बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है। पेद्रो भारत घूमने के लिए यात्रा पर हैं और उन्होंने 11 जून को बेंगलुरु के चिकपेट मार्केट में एक वीडियो ब्लॉग की शूटिंग के लिए पहुंचा था। इस दौरान एक स्थानीय व्यापारी ने उनके साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया।

बेंगलुरु पुलिस द्वारा जारी एक वीडियो में देखा गया है कि पेद्रो बाजार में एक सेल्फी वीडियो बना रहे होते हैं जबकि एक व्यापारी उनकी रिकॉर्डिंग पर आपत्ति जताता है और उनके हाथ पकड़ लेता है। पेद्रो बार-बार उस व्यापारी से जाने देने की गुजारिश करते हैं। कुछ ही सेकंडों में पेद्रो खुद को बचा लेते हैं और वहां से भाग जाते हैं। व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बेंगलुरु की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए, उस व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम नवाब हयात शरीफ है। उनके खिलाफ कर्नाटक पुलिस अधिनियम की धारा 92 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जांच के दौरान उनके पास पेद्रो की रिकॉर्डिंग डिवाइस भी जब्त की गई है।

पेद्रो मोता एक व्यापारी और यूट्यूबर ब्लॉगर हैं, जो अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हुए हैं। वह यात्रा करते हुए विभिन्न देशों की सैर और उनकी संस्कृति पर वीडियो बनाते हैं। पेद्रो ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से दर्शकों को भारत की विभिन्न शहरों के रंग-बिरंगे नजारे दिखाए हैं।