Kerala Gang Rape: केरल में मॉडल से चलती कार में गैंगरेप, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक कोडुंगल्लूर के तीन लोगों ने मॉडल से रेप किया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मॉडल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मॉडल को उसकी दोस्त ने एक पार्टी में बुलाया था। आरोपी महिला राजस्थान की है। पार्टी में मॉडल को शराब पिलाई गई थी।

Avatar Written by: November 19, 2022 7:26 am
RAPE

कोच्चि। केरल में गुरुवार रात चलती कार में एक मॉडल से गैंगरेप किए जाने की सनसनीखेज वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक कोडुंगल्लूर के तीन लोगों ने मॉडल से रेप किया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मॉडल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मॉडल को उसकी दोस्त ने एक पार्टी में बुलाया था। आरोपी महिला राजस्थान की है। पार्टी में मॉडल को शराब पिलाई गई। फिर सभी आरोपी उसे साथ ले गए और चलती कार में गैंगरेप किया गया। वारदात के बाद उसे कोच्चि के कक्कनड इलाके में कार से फेंक दिया गया।

RAPE1

पुलिस के मुताबिक गैंगरेप से मॉडल काफी घायल हुई। उसे रूममेट ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने इसके बाद सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया और आरोपियों को एक-एक कर गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि सबूत पुख्ता हैं और सभी आरोपियों को सख्त सजा जरूर मिलेगी। मॉडल की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले कोच्चि में ही नाबालिग से रेप किया गया था। उसे नौकरी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया गया था। कई महीनों तक नाबालिग से रेप किया जाता रहा था। पुलिस ने तब एक महिला समेत 9 आरोपियों को पकड़ा था।

arrest

नाबालिग से रेप के मामले में गिरफ्तार लोगों में से एक लॉज का मालिक था। उसके कर्मचारी भी थे। ये नाबालिग नौकरी की तलाश में कोच्चि आई थी। तब लॉज के एक कर्मचारी ने उससे दोस्ती गांठ ली। जिसके बाद रेप होता रहा। सभी आरोपियों को एर्नाकुलम सेंट्रल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब मॉडल से गैंगरेप के मामले में पुलिस ये छानबीन कर रही है कि राजस्थान की मूल निवासी आरोपी क्या ऐसे ही और मामलों में भी शामिल रही है।