Youtube Channel Blocked: देश विरोधी कंटेट पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन,  16 YouTube चैनल ब्लॉक, 6 पाकिस्तानी चैनल भी बैन

आईटी नियम के तहत 22 यूट्यूब चैनलों ब्लॉक किया गया था। जिसमें से कुछ पाकिस्तान चैनल,फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट भी शामिल थे, जो विदेशी मंच से भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया करते थे। इन चैनलों के 260 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज दर्ज किए गए थे, जिससे यह साफ जाहिर होता है।

सचिन कुमार Written by: April 25, 2022 7:15 pm

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विश्व बिरादरी के समक्ष भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले 16 यूट्यूब चैलनों को ब्लॉक कर दिया है जिसमें 6 पाकिस्तानी चैनल शामिल हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह कार्रवाई आईटी नियम 2021 के आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए किया है। इन यूट्यूब चैलनों के 68 लाख से भी अधिक दर्शक बताए जा रहे हैं। इन चैनलों के जरिए भारत के खिलाफ अप्रमाणिक झूठ व दुष्प्रचार विश्व बिरादरी से समक्ष किया जा रहा है। कथित तौर पर इन चैनलों के जरिए जहां कुछ समुदाय के लोगों को आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया गया, तो वहीं विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच में घृणा फैलाने काम किया गया है। जिसके बाद इन उपरोक्त चैनलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

YouTube Channel Guidelines YouTube Channel Strike Youtube Community  Guidelines | YouTube Channel Guidelines: जानें यूट्यूब की वो गाइडलाइन्स,  जिनके उल्लंघन पर ब्लॉक हो जाएगा चैनल

इन चैनलों के जरिए सामाजिक तानेबाने को बिगाड़ने की कोशिश की गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर को लेकर भी इन चैनलों के जरिए भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है। वहीं, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कहना है कि उपरोक्त चैनलों ने आईटी नियम 18 के तहत आवश्यक सूचना भारत को नहीं दी थी। जिसके बाद इन चैनलों को ब्लॉक करने का फैसला किया गया है। हालांकि, यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब केंद्र सरकार द्वारा उन चैनलों को ब्लॉक करने का फैसला किया गया है, जो भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं, बल्कि इससे पहले भी कई चैनलों को ब्लॉक किया जा चुका है।

YouTube finally rolls out its latest personalised 'New to you' feed |  Business Standard News

बता दें कि आईटी नियम के तहत 22 यूट्यूब चैनलों ब्लॉक किया गया था। जिसमें से कुछ पाकिस्तान चैनल,फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट भी शामिल थे, जो विदेशी मंच से भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया करते थे। इन चैनलों के 260 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज दर्ज किए गए थे, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि कितने बड़े पैमाने पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने की कोशिश जारी है, लेकिन केंद्र सरकार ने भी ठान लिया है कि चाहे कोई कुछ भी कर ले, इन कोशिशों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।