
मुरैना। मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मुरैना के पास भारतीय वायुसेना का सुखोई 30 और मिराज 2000 लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गए। दोनों विमान जमीन पर गिरे। इनका मलबा बिखर गया और आग लग गई। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक दोनों ही विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। सुखोई और मिराज विमानों को काफी सुरक्षित माना जाता है। बताया जा रहा है कि वायुसेना का बड़ा अभ्यास चल रहा है। इसी अभ्यास में सुखोई 30 और मिराज विमान ने उड़ान भरी थी। मुरैना प्रशासन के मुताबिक दोनों विमानों के पायलट इस हादसे में सुरक्षित बच गए हैं। दोनों को हल्की चोटें लगी हैं। वायुसेना ने सुखोई और मिराज विमान हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया है। ऐसा पहली बार है कि एक ही जगह वायुसेना के 2 लड़ाकू विमान एक साथ हादसे का शिकार हुए हैं।
A Sukhoi-30 and Mirage 2000 aircraft have crashed near Morena, Madhya Pradesh. Details awaited. Search and rescue operations launched: Defence Sources pic.twitter.com/p1WhVtjZEZ
— ANI (@ANI) January 28, 2023
यहां देखें घटना के बाद कैसे आग का गुबार बन गया यह विमान-
मध्य प्रदेश के मुरैना के पास एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.#BreakingNews #sukhoi #HelicopterCrash pic.twitter.com/PzgjreivsA
— Moazzam Ali Siddiqui (@MoazzamTweet) January 28, 2023
यह खबर आगे अपडेट की जा रही है-