newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Padma Awards 2023 : मरणोपरांत मुलायम सिंह को मिला पद्मविभूषण सम्मान, अखिलेश यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया भेंट

Padma Awards 2023 : समाजवादी विचारधारा को धरातल पर उतारने वाले, और नेताजी कहलाने वाले मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक करियर में कई बड़े पद भी संभाले जैसे, केंद्र में उन्होंने, रक्षा मंत्री, और रेल मंत्री जैसे बड़े पदों को संभाला था। केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की थी। वहीं पद्मविभूष्ण अपने हाथों में लेते हुए अखिलेश यादव के राष्ट्रपति मुर्मू का शुक्रिया अदा करते हुए, पिता मुलायम सिंह यादव को याद किया।

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की सियासत के सबसे बड़े चेहरे रहे मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्चा नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अखिलेश यादव को ये सम्मान सौंपा। उत्तर प्रदेश की राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले, समाजवादी विचारधारा को धरातल पर उतारने वाले, और नेताजी कहलाने वाले मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक करियर में कई बड़े पद भी संभाले जैसे, केंद्र में उन्होंने, रक्षा मंत्री, और रेल मंत्री जैसे बड़े पदों को संभाला था। केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की थी। वहीं पद्मविभूष्ण अपने हाथों में लेते हुए अखिलेश यादव के राष्ट्रपति मुर्मू का शुक्रिया अदा करते हुए, पिता मुलायम सिंह यादव को याद किया।

इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने हेमंत चौहान को पद्म श्री से सम्मानित किया है।

प्रेमजीत बारिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया

आचार्य डॉ. सुकामा देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

यहाँ देखिए किस-किस को मिले पद्मा अवॉर्ड्स