
नई दिल्ली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में पिछले 9 दिनों से उपचाराधीन रहने के दौरान बीते सोमवार को सुबह 8:16 बजे निधन हो गया। उनके निधन से समाजवादियों के बीच शोक की लहर है। प्रदेश में तीन दिनों तक के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गई है। उधर, बिहार में भी राजकीय शोक की घोषणा की गई। पीएम मोदी, सीएम योगी, अमित शाह समेत अन्य राजनेताओं ने मुलायम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुलायम के निधन से समाजवादी राजनीति का एक अध्याय आज अपने विराम स्थल पर पहुंच गया। वहीं, आज सैफई में नेताजी का अंतिम संस्कार है। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर देश प्रदेश से राजनेता शामिल हुए।
पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव
सपा संंरक्षक मुलायम सिंह यादव पंचत्व में विलीन हो गए। पुत्र अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। सभी सपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी अमर रहे के नारे लगाए। उधर, उत्तर प्रदेश के सैफई में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सैफई में “नेताजी अमर रहे” के नारे लगाए।
#WATCH उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में किया गया। इस दौरान लोगों ने नेताजी अमर रहे के नारे भी लगाए। pic.twitter.com/5nxBK5Mxft
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022
चंद्रबाबू नायडू ने दी श्रद्धांजलि
तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश के सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी।
अभिषेक और जया बच्चन भी सैफई पहुंचे
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी मां जया बच्चन भी उत्तर प्रदेश के सैफई में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
शिवपाल यादव ने दी लोगों को शांति बनाए रखने की अपील
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मेला ग्राउंड में रखा गया है। दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन किए जाएंगे। मुलायम सिंह यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य और अफजाल अंसारी ने श्रद्धांजलि दी। शिवपाल यादव ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मेला ग्राउंड में रखा गया है। दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन किए जाएंगे। मुलायम सिंह यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य और अफजाल अंसारी ने श्रद्धांजलि दी। शिवपाल यादव ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
#WATCH | Uttar Pradesh: The mortal remains of Samajwadi Party (SP) supremo and former Uttar Pradesh CM Mulayam Singh Yadav kept at Numaish Ground in Saifai, Etawah for people to pay their last respects.
His last rites will be performed with full state honours. pic.twitter.com/xeApBc5hM0
— ANI (@ANI) October 11, 2022
वहीं, प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और अन्य नेताओं और आम लोगों ने उत्तर प्रदेश के सैफई में दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।
PSP chief Shivpal Singh Yadav, Samajwadi Party MP Ram Gopal Yadav, BJP MP Rita Bahuguna Joshi and other leaders & common people pay their last respects to veteran politician Mulayam Singh Yadav in Saifai, Uttar Pradesh.
(Source: Samajwadi Party’s Social media) pic.twitter.com/eiZMsNnxJu
— ANI (@ANI) October 11, 2022