Dhirendra Shastri in Mumbai: ‘मुंबई को मायानगरी से माधव नगरी बनाना है’, बागेश्वर धाम सरकार का ऐलान

Dhirendra Shastri in Mumbai: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा जिस दिन सात करोड़ हिंदू में जिस दिन 2 करोड़ हिंदू ऑफिस जाते समय मेट्रो, ट्रेन, बस और अपनी गाड़ी में माथे पर टीका लगाकर निकले लगे। उस दिन भारत हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ जाएगा।

Avatar Written by: March 20, 2023 12:41 pm
Dhirendra Krishna Shastri

नई दिल्ली। दिव्य दरबार के जरिए लोगों की समस्याओं का निवारण करने वाले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) हिंदू राष्ट्र और अखंड भारत जैसे मुद्दों पर अपने विचारों और बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अभी जब वो मुंबई दौरे पर थे तब भी उनका कार्यक्रम सुर्खियों में बना रहा। यहां भी उनका अलग ही जलवा देखने को मिला। दरअसल मायानगरी मुंबई को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दरअसल उन्होंने मुंबई का नाम बदलने की मांग की। आर्थिक राजधानी में हिंदू राष्ट्र की हुंकार भरते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें मुंबई को मायानगरी से माधव नगरी बनाना है। उन्होंने मुंबईवासियों से अपील की वो अपने घरों पर भी झंडा लगाएं। साथ ही साथ मायानगरी के स्थान पर माधव नगरी लिखे। बाबा बागेश्वर ने कहा कि भगवान राम का काम करके ही छोड़ेगे। उन्होंने ये भी कहा, जब-जब सनातन की बात आए तब व्हाट्सएप-व्हाट्सएप मत खेलना.. घर से बाहर जरूर निकलना।

Bhageshwar Dham

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा जिस दिन सात करोड़ हिंदू में जिस दिन 2 करोड़ हिंदू ऑफिस जाते समय मेट्रो, ट्रेन, बस और अपनी गाड़ी में माथे पर टीका लगाकर निकले लगे। उस दिन भारत हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ जाएगा। इसके अलावा धीरेंद्र शास्त्री ने विरोधियों को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि हम राम के वंंशज के सेवक है। डरते नहीं है जो भी चैलेंज देगा। उसे जवाब देंगे।

बागेश्वर बाबा ने कहा जब रामराज्य होगा, हिंदू राष्ट्र होगा। तभी धर्मांतरण और लव जेहाद बंद होगा। भारत में जातिवाद मिट जाएगा। हम सब हिंदू एक होकर काम करेंगे तो भारत विश्व गुरू बन जाएगा। धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा, जो हिंदू राष्ट्र का विरोध करता है वो हिंदू नहीं है। इसके अलावा उन्होंने ठाणे के भिवड़ी में बागेश्वर बनाने का भी ऐलान किया है।

 

Latest