
नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के खार इलाके में साउथ कोरिया की एक महिला के साथ छेड़खानी की वारदात सामने आई है। जहां 2 युवकों ने सरेआम कोरियन महिला यूट्यूबर के साथ बदसलूकी की है। हैरान करने वाली बात ये है कि यूट्यूबर से छेड़खानी उस वक्त की गई, जब वो लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। वहीं, मामला प्रकाश में आने के बाद खार पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई भी की। पुलिस ने दोनों युवकों को धर दबोचा लिया। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ धारा 354 के तहत केस भी दर्ज कर लिया। आरोपी के नाम मोबिन चांद मोहम्मद और मोहम्मद नकीब अंसारी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कोरियन युवती के साथ छेड़खानी का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि चांद मोहम्मद और मोहम्मद नकीब युवती के साथ बदसलूकी करते है और उसे छूने की भी कोशिश करते है। हालांकि कोरियन युवती उन्हें ऐसा करने से बार-बार रोकती है। लेकिन वो नहीं मानता है। इतना ही नहीं युवक उसका जबरदस्ती हाथ पकड़कर अपने स्कूटी में बैठने की कोशिश करता है। इसके अलावा वो महिला को किस करने का प्रयास भी करता है।
मुम्बई के खार इलाके में एक कोरियन महिला युट्यूबर से दो युवकों ने की छेड़छाड़..वीडियो सामने आने के बाद खार पुलिस ने su-moto करवाई करते हुए धारा 354 के तहत किया मामला दर्ज..दोनो आरोपी मोबिन चांद मोहम्मद और मोहम्मद नकीब अंसारी गिरफ्तार@indiatvnews pic.twitter.com/wKECk15dmP
— Atul singh (@atuljmd123) December 1, 2022
वहीं मामला सामने आने के बाद खार पुलिस ने चांद मोहम्मद और मोहम्मद नकीब धर दबोच लिया और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि पीड़िता ने मामले में अपनी ओर शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। उधर साउथ कोरिया की महिला के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे है। कई यूजर्स घटना की कड़ी निंदा कर रहे है।