
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के LG के पद से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ IAS अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत का नया CAG नियुक्त किया गया है। इससे पहले बुधवार को मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। उनकी जगह से भाजपा नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया है।
गिरीश चंद्र मुर्मू गुजरात कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया था। मुर्मू गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्य मंत्री रहते हुए उनके प्रधान सचिव रह चुके हैं। पिछले साल जम्मू-कश्मीर के एलजी नियुक्त किए जाने से पहले वो फाइनेंस मिनिस्ट्री में सचिव पद पर तैनात थे। जीसी मुर्मू ने भारत के नए सीएजी की तौर पर राजीव महर्षि की जगह लेंगे। राजीव महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। मनोज सिन्हा का जन्म एक जुलाई 1959 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के मोहनपुर में हुआ था। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के पिछड़े गांवों के विकास के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे हैं।