newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West Bengal : भाजपा नेताओं की हत्या के खिलाफ नबन्ना चलो आंदोलन आज, पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज

West Bengal : प​श्चिम बंगाल (West Bengal) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेताओं की हत्या के खिलाफ आज नबन्ना चलो आंदोलन (Nabanna Chalo Movement) शुरू हो गया।

कोलकाता। प​श्चिम बंगाल (West Bengal) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। जिसमें उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी के नेता मनीष शुक्ला की हत्या के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज कोलकाता (Kolkata) में नबन्ना चलो आंदोलन (Nabanna Chalo Movement) किया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

bangal protest

जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने जमकर लाठीचार्ज किया है। खबर है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए राज्य पुलिस ने वॉटर केनन का इस्तेमाल किया है। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इससे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

भाजपा नेताओं की हत्या के खिलाफ नबन्ना चलो आंदोलन

बता दें कि बंगाल में लगातार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ बीजेपी ने ये प्रदर्शन शुरू किया है। इस आंदोलन को ‘नबन्ना चलो’ नाम दिया गया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की गुरुवार को चार प्रमुख रैलियां निकल रही हैं। चार रैलियों में से तीन रैलियां अकेले बंगाल की राजधानी कोलकाता में निकाली जा रही हैं। एक रैली हावड़ा के सिबपुर से सचिवालय तक निकल रही थी।

bangal protest

बीजेपी के तमाम नेता भी हुए शामिल

बीजेपी के इस प्रदर्शन में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय समेत तमाम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर आ गए हैं। कहा जा रहा है कि इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हो सकते हैं।